सिरोही(हरीश दवे)
’सिरोही स्थापना महोत्सव को शानदार व जानदार बनाने के लिए कलक्टर डॉ भवंरलाल ने सर्व समाज के प्रमुख लोगो से किया संवाद’
सिरोही शहर का 599 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों व शहर के सर्व समाज के लोगो के बीच संवाद हुआ। संवाद में जिला कलक्टर डॉ भवंर लाल ने 21 अपे्रल की संध्या से शुरू होकर 23 अपे्रल तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा व आयोजनों की जानकारी देकर कहा कि यह आयोजन आमजन का अपना है इसलिए 36 कौम के नागरिक अपनी सहभागिता निभाते हुए इसे शानदार व जानदार बनावें। इस आयोजन को ओर कैसे अच्छा व यादगार बना सके उसके लिए इसके लिए सर्व समाज अपने स्तर पर वो सभी तैयारियां करे । तीन दिवसीय आयोजन में सर्व समाज को पीले चावल के साथ निमंत्रण पत्रिका देते हुए कलक्टर ने सभी से कहा कि हर समाज की हर कार्यक्रम में उपस्थिति हो, इसलिए आप हर घर मे पीले चावल देंकर सबको आयोजन में आने के लिए भावभरा आमंत्रण देवे। उन्हांेने कहा कि शोभायात्रा में अपनी पारम्परिक वेशभूषा में अपने समाज का नेतृत्व करें। उपस्थित सर्व समाज के लोगो ने आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे और कहा कि इसमें कोई कमी नही रखेगे। जिला कलक्टर ने सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के लिए सिरोही स्थापना दिवस के नाम पर फेजबुक पेज लांच किया, जिस पर आयोजनों की गतिविधियां अपलोड की जाएगी। इसी सिलसिले में रविवार को एक बैठक जिला कलक्टर की अध्यक्षता में करने का सुझाव मिलने पर बैठक रखी गई है ।

बैठक में रघु भाई माली, प्रवीण चैधरी, भूपत देसाई, नारायण सिंह, रमेश सिंघी,लक्ष्मण सरगरा, प्रवीण चैधरी सहित अनेक शहरवासियों ने इस महोत्सव को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों की ली बैठक जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए बनाई गई विभिन्न समितियों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर उनको सौपे गए दायित्वों के बारें में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में महोत्सव की नोडल अधिकारी सीईओ डॉ टी शुभामंगला ,अतिरिक्त कलक्टर के. आर. खोड, सिरोही उपखण्ड अधिकारी सीमा खेतान , शिवगंज उपखंड अधिकारी डाॅ नरेश एवं पिंडवाडा उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार, तहसीलदार नीरजा कुमारी, विकास अधिकारी हम्मीरदान, नगर परिषद आयुक्त महेन्द्र राजपुरोहित, सिरोही डीटीओ पुष्पेन्द्रसिंह, पर्यटक विभाग से भेरूसिंह, जिला शिक्षाधिकारी गंगा कलावत समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
