ओपीएस देश का बड़ा मुद्दा, हमारा दायित्व कि हम इस पर चिंतन करें : लोढ़ा _पेंशनर्स समाज के जिला अधिवेशन और सम्मान समारोह में विधायक संयम लोढ़ा ने की शिरकत, वरिष्ठ पेंशनरों का किया सम्मान शिवगंज(हरीश दवे), मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढा ने कहा कि वन रेंक वन पेंशन देश का बड़ा मुद्दा है। हमारा दायित्व है कि हम इस पर चिंतन करें कि क्या यह विचार का विषय नहीं रहना चाहिए कि सेना में तो ओपीएस रहेगी और बाकी कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। यह उचित नहीं है। विधायक लोढ़ा रविवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एरनपुरा…
Author: admin
कलबी आँजणा समाज सेवा समिति झोरा परगना की आम सभा संपन्न। वेलांगरी(हरीश दवे), समीपवर्ती कालंद्री कस्बे के हस्तिनापुर में स्थित कलबी समाज छात्रावास भवन में कलबी आँजणा समाज सेवा समिति झोरा परगना थाला कालंद्री में लुम्बाराम चौधरी कीअध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। सभा मे समाज के प्रबुद्ध लोगो के द्वारा समाज के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई एवम छात्रावास भवन में निर्मित अंजनी माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित करने हेतु समिति के सदस्यों एवं समाज के बंधुओ को विभिन्न जिम्मेदारिया दी गई।बैठक मे समाज मे शिक्षा, राजनीति एवं समाज के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण निर्णय…
जिला स्तरीय उद्यानिकी सेमीनार का आयोजन । सिरोही(हरीश दवे) , आत्मा सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार का शुभारम्भ जिला कलक्टर एवं जिला उद्यानिकी विकास समिति के अध्यक्ष डाॅ. भंवरलाल की अध्यक्षता में विधिवत मां सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। खाद्य प्रसंस्करण, कोल्ड चेन, न्यूट्रीगार्डन को प्रोत्साहित किया जाएः- जिला कलक्टरजिला कलक्टर ने उद्यानिकी सेमीनार कार्यक्रम की पूरी जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारियों को जिले में कृषि, उद्यान से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना पर जोर देते हुए बताया कि प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना से ही किसानों के उत्पादों का जिले में विपणन व…
(आबूरोड, सिरोही)- आदिवासी बाहुल्य भाखर क्षेत्र। – ग्राम पंचायत जाम्बुडी के बोसा, कलोरा,खादराफली, में आजादी के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की सुविधा नहीं होने से। – पहाड़ी क्षेत्र पर चढ़कर ऑनलाइन सरकारी योजना का लाभ उठाना पड़ रहा। – ग्रामीणों को सरकारी ऑनलाइन कार्य करवाने में मजबूरी। – आबू पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से जाम्बुडी निवासी लालाराम गरासिया कांग्रेस से विधायक रह चुके। आबूरोड पंचायत समिति में दौ बार प्रधान भी रहे। – वर्तमान सीमावर्ती पंचायत के पास निवासी लीलाराम गरासिया कांग्रेस पार्टी से वर्तमान आबूरोड पंचायत समिति के प्रधान है। – 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव में दोनों बड़े…
(रेवदर, सिरोही) – गरासिया समाज विकास सेवा समिति रेवदर के गांव हड़मतिया में मासिक बैठक आयोजित किया गया मुख्य अतिथि गरासिया समाज के जिला मिडिया प्रभारी श्री भावाराम गरासिया एडवोकेट विशेष अतिथि सरलिया से , श्री दयालाराम ,लसमन भाई चिनाराम जी , खरुआडा से नरसाराम जी झुमाराम जी , हिमाराम , बोकी डेरली से सुरेश जी हुसाराम जी केसाराम जी मुकेश जी भरत जी, ठेकामजरा से सोमताराम जी व हड़मतिया से वालाराम जी, देवाराम जी, भुताराम जी, रणछोडऱाम जी, गोविन्द जी, रावता राम जी, लालाराम जी भेराराम जी, जालमाराम जी, शंकर जी, जमना कुमारी, मनु देवी, भगवानराम, कालाराम,वीराराम जी कार्यक्रम…
भाईदर /मुंबई , दिनांक 26 फ़रवरी 2023 , . वेस्ट भाईदर में गीता नगर में नाकोडा मानव फाउंडेशन और नाकोडा यूथ फाउंडेशन द्वारा महामेडिकल कैम्प मुफ्त में रखा गया था वो सम्पन्न हुआ जिसमें 300 मरीजों ने लाभ लिया य़ह कैम्प में सहयोग दाता आदरणीय अजित जी पाटिल (माजी नगरसेवक) इस कैम्प में आखों के चेकअप पर चश्मे मुफ्त में दिए गए और नाकोडा मानव फाउंडेशन द्वारा मोतियाबिन्द के 6 मरीजों ऑपरेशन मुफ्त किए जायेगे। इस कैम्प में सभी प्रख्यात डॉक्टर हड्डियों के ,महिलाओं के, आँखों के और जनरल डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई और सभी मरीजों ने लाभ लिया…
कालंद्री/सिरोही , श्री ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर कालन्द्री स्थित नवपरगना राजपुरोहित समाज की आमसभा का आयोजन । श्री श्री १००८ गुरुदेव श्री रामानन्दजी एवं गुरुदेव दण्डी स्वामी श्री देवानन्दजी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। श्री रामानंद जी महाराज ने राजपुरोहित समाज बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में एकता व अखंडता रखें आपस में प्रेमभावना के साथ साथ समाज मे फिजूलखर्ची नही कर सामाजिक खर्च कर शिक्षा में भी सहयोग देनी की बात कही।इसी दौरान दांडी स्वामी देवानन्दजी महाराज ने समाज को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि राजपुरोहित समाज में बढ़ रही कुरीतियों को उखाड़ फेंकने व पश्चिमी संस्कृति…
पेसेफिक इंस्टिट्यूट के तत्वावधान में 1200 रोगियों का इलाज। सिरोही(हरीश दवे), उदयपुर के पैसिफिक इंसिटीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंजेस उमरड़ा द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन सिरोही में किया गया।शिविर में फेलो ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन की मानद उपाधि से सम्मानित वाइस चांसलर जेके छापरवाल व उनकी टीम ने भारी संख्या में आये रोगियों का उपचार किया गया जहां जनरल मेडिसिन, नाक कान गला रोग,मानसिक रोग,शिशु, ह्रदय,मस्तिष्क, हड्डी,गेस्ट्रोलोजी, त्वचा रोग स्त्री रोग ,नेत्र रोग के अलावा दंत विभाग के चिकित्सकों ने रोगियों का इलाज किया।उक्त शिविर श्री मति राजकुंवर प्रकाश चंद अग्रवाल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री अग्रेसन दिव्यांग संस्थान…
नर्सेज की समस्याओं का समाधान व सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी – डॉ राजेश कुमार । सिरोही(हरीश दवे), स्थानीय निजी होटल एयर लाइन में नर्सेज स्नेह मिलन व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया , जिसमे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही सहित विशेषज्ञ चिकित्सक व कई नर्सिंग अधिकारी , महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता , महिला दर्शिका, पैरामेडिकल स्टाफ, कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ, चिकित्सा, निविदा सेवा संघ शामिल हुए , राजस्थान नर्सेज यूनियन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष व एकीकृत महासंघ सिरोही के जिलाध्यक्ष जीवत दान चारण ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा राज्य स्तर पर व जिला प्रशासन के द्वारा…
(आबूरोड, सिरोही) आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक मानपुर स्थित ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। – सिरोही भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल जी माली कार्यक्रम में पहुंचे। – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सुनी। – कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण देवासी के द्वारा की गई , कार्यक्रम में राजस्थान में लगातार बढ़ रही अराजकता, भ्रष्टाचार ,लाचार कानून व्यवस्था एवं कॉंग्रेस सरकार के 4 साल की विफलता को लेकर चर्चा की गई। – सिरोही भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोपाल माली ने लगातार बढ़ रहे अपराध एवम…