अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन।
सिरोही(हरीश दवे),
श्री अग्रसेन दिव्याग सेवा संस्थान और पीरामल फाउंडेशन के सयुक्त तत्त्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन श्री अग्रसेन दिव्याग सेवा संस्थान परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे आयुर्वेद विभाग के उप निर्देशक हरीश सुधार , विशिष्ट अतिथि के रूप मे वरिष्ठ चिकित्सक यस्वंत व्यास , वरिष्ठ चिकित्सक महावीर प्रसाद, हरी प्रसाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री अग्रसेन दिव्याग सेवा संस्थान के प्रबंधक सुनिल गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर अग्रसेन सेवा संस्थान के प्रबंधक सुनिल गुप्ता, केयर टेकर वर्षा सेन, हेमा माली व पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लिड अशोक पालीवाल,तृप्ति गुप्ता,गांधी फेलो पूनम यादव द्वारा महिलाओ के साथ मिलकर मेंहदी प्रतियोगिता,रगोली प्रतियोगीता,गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओ ने दिव्याग बच्चो के साथ उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज से महिला प्रतिनिधि मंजू अग्रवाल,सविता गोयल ,कला गोयल, अराधना गुप्ता,मीना अग्रवाल सहित 80 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही। पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लिड अशोक पालीवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अलग प्रकार से श्री अग्रसेन दिव्याग सेवा संस्थान परिसर में दिव्याग बच्चो के साथ मनाया गया जिसमे बच्चो ने भी महिलाओ के साथ अलग अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर श्री अग्रसेन दिव्याग सेवा संस्थान सिरोही के प्रबंधक सुनिल गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
