विश्व बहरापन जागरूकता दिवस मनाया,

विश्व श्रवण दिवस मनाया – डॉ.राजेश कुमार

सिरोही(हरीश दवे) ,

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में विश्व बहरापन दिवस मनाया गया। इस अवसर सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र पर अध्यनरत नर्सिंग स्टूडेंट को बताया की हर वर्ष 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस बहरापन नामक स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

जिला अस्पताल के ईएनटी स्पेशलिस्ट नाक, कान, गले के डॉ. रविन्द्र खिंची ने नर्सिंग स्टूडेंट को आनुवांशिक कारण, जन्म के समय जटिलताएं, संक्रामक रोग, पुराने कान में संक्रमण, कुछ दवाओं का उपयोग, अत्यधिक शोर के संपर्क में और उम्र बढ़ने के साथ श्रवण क्षमता प्रभावित हो सकती है। श्रवण क्षमता के बारे में जागरूक करने के लिए विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। शिशुओं में प्री मेच्योर बर्थ, जेनेटिक्स, आनुवांशिक कारणों से समस्या हो सकती है।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विवेक कुमार ने श्रवण क्षमता बाधित होने के प्रमुख कारणों में के बारे जानकारी दी। साथ ही इस दिन का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में लोगों को सुनने की क्षमता से संबंधित रोगों के प्रति बताया जाता है, ताकि बहरेपन के लगातार बढ़ रहे मामलों को कम किया जा सके। आधुनिक युग में लोगों की लगातार बिगड़ रही जीवनशैली और साथ ही ध्वनि प्रदूषण जैसे कारकों के कारण बहरापन व कम सुनाई देने जैसा मामले काफी अधिक देखने को मिलने लगे हैं।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महेश गौतम, डॉ. बलदेव सिंह, डॉ. नरेन्द्र वर्मा ने विश्व बहरापन जागरूकता दिवस पर नर्सिंग छात्राओं को जानकारी प्रदान की ।

इस अवसर जिला एपिडोमियोलोजिस्ट धनीराम झा, जिला प्रशिक्षण केन्द्र से सुनीता नटराजन, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खाँ सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply