Author: admin

आविम स्कूल मान्यता व सरूपगंज प्रकरण, विधाभारती के प्रांत सचिव महेंद्र दवे मीडिया से रूबरू, विधा भारती शिक्षा के साथ संस्कार व छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित महान संस्था। आविम स्कूल सरूपगंज में हर कार्य नियमानुसार, व्यक्तिगत हितो से संस्था को चन्द जन कर रहे बदनाम, सिरोही(हरीश दवे), आदर्श विद्या मन्दिर उ.प्रा.सरूपगंज जमीन व मान्यता  प्रकरण में पुलिस जांच व न्यायिक प्रकरण को लेकर विधा भारती के प्रांत सचिव महेंद्र दवे व सिरोही जिला विधा भारती के अध्यक्ष कैलाश जोशी व सचिव लाखाराम चौधरी की मौजूदगी में हुई। प्रांतीय सचिव विधा भारती महेंद्र दवे ने पत्रकारों से बात…

Read More

कबड्डी में आबूरोड जिला चैंपियन बना, वालीबॉल में पिण्डवाडा ने बाजी मारी ◼️ टेनिस बॉल क्रिकेट फाइनल में नगर परिषद सिरोही 452 विजेता बना ◼️समापन समारोह मध्यान्ह पश्चात 2 बजे होगा ◼️ सिरोही (हरीश दवे), जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण शहरी ओलंपिक में रविवार के दिन चार फाइनल व दो सेमीफाइनल के मुकाबले हुए। मुकाबलों का निरीक्षण व अवलोकन अजय माथुर सहायक निदेशक समग्र शिक्षा कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सिरोही ,जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी एवं नगर परिषद के खेल प्रेमी पार्षद गोपीलाल मेघवाल,भरत धवल,अजय बंजारा आदि ने किया । लहरा राम उप शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा व मीडिया…

Read More

झाड़ोली , पिंडवाड़ा, राजस्थान। सुहागिनों ने मनाई कजली तीज । सुहागिनों ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए पूरे दिन व्रत रखकर कजली तीज मनाई शाम को पूजा कर पंडितजी से वार्ता सुनकर चांद देखकर चांद की पूजा अर्चना करके सत्तू की प्रसाद खाकर व्रत खोला एवं भगवान से अपने सुहाग की रक्षा की व लम्बी उम्र की कामना की सभी औरते एक जगह इकठे होकर भगवान की आराधना करती है सब जगह यह पर्व धूम धाम से मनाया।

Read More

 सांसद पटेल ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हर घर से मिट्टी संग्रहण कर ग्राम अमृत वाटिका में वृक्षारोपण किया अमृतकाल में देश को एक सूत्र में पिरोकर विकसित भारत के संकल्प पथ पर अग्रसर करने और राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना को प्रगाढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम बना – सांसद देवजी पटेल सांचौर(हरीश दवे), जालोर-सिरोही लोकसभा सांसद देवजी एम. पटेल ने शनिवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सुरावा, गोलासन एवं बावरला में हर घर से मिट्टी संग्रहण कर ग्राम अमृत वाटिका में वृक्षारोपण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद…

Read More

पुलिस महिला गश्ती दलों से बालिकाएं एवं महिलाएं हर्षित, बालिकाओं को सुरक्षा का बोध बढ़ा रहा है संबलन, सिरोही(हरीश दवे), राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती दल ने सुरक्षा हेतु आश्वस्त किया । प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खाती ने बताया कि महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती लेडी पेट्रोल के व्यवस्थित संचालन से बालिकाएं हर्षित है। बालिकाओं की मांग पर व्यवस्था सहयोगी गोपालसिंह राव ने महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्ती दल की सिपाही मंगली व संजना को वार्ता देने हेतु विद्यालय में आमंत्रित किया । राव ने बताया कि सुश्री ज्येष्ठा मैत्रीई जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही…

Read More

विजेता बनने के लिए कशमकश जारी, फाइनल आज होने की बारी, खेलों के रोमांच से दर्शकों में खुशी, सिरोही(हरीश दवे), राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बनने के लिए खिलाड़ी कशमकश के साथ दमखम लगा रहे है। मीडिया प्रभारी गोपालसिंह राव के अनुसार खेलों के रोमांच से शहर के दशकों में खुशी का माहौल है ।अरविंद पवेलियन सिरोही में खेलों का जायजा सीबीईओ श्रीमती गंगा कलावत एवं जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने लेकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लहरा राम व प्रभारी निर्णायकों के मार्गदर्शन में खेलों को खिलाया…

Read More

खेलमय हुआ सिरोही नगर का अरविन्द पवेलियन, जिले भर की प्रतिमाएं दिखा रही है दमखम, सिरोही(हरीश दवे), जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023 का उद्घाटन अरविंद पवेलियन सिरोही में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयम लोढ़ा सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री एवं विधायक सिरोही शिवगंज रहे ।कार्यक्रम के अतिथि सभापति महेंद्र कुमार मेवाड़ा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भास्कर बिश्नोई, प्रतियोगिता संयोजक मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाड़ा, एडिशनल एसपी बृजेश सोनी, उपसभापति जितेंद्र सिंघी , समाजसेवी राजेंद्र सांखला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति रहे। स्वागत उद्बोधन एवं प्रतियोगिता का परिचय मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाड़ा ने दिया। विधायक लोढ़ा…

Read More

भामाशाह द्वारा नांदिया के सरकारी स्कूल में सरस्वती मन्दिर का निर्माण। नांदिया(सिरोही)- पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया ग्राम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया के प्राथमिक परिसर में भामाशाह लालाराम जी भील द्वारा सरकारी मंदिर का निर्माण करवाया गया। स्थानीय विद्यालय के शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने बताया कि मंगलवार 29 अगस्त 023 को भामाशाह द्वारा निर्मित सरस्वती मंदिर में सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। भामाशाह लालाराम भील का स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश कुमार खण्डेलवाल द्वारा साफा पहनाकर सम्मान किया गया। मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम पंडित पंकज जी ओझा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अवसर पर…

Read More

सिरोही , राजस्थान । रिपोर्ट चौथमल सूर्याल, वराडा में राष्ट्रीय संस्कृत दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया,आयोजित हुये कार्यक्रम। वराडा के राजकीय विद्यालय में संस्कृत दिवस व रक्षाबन्धन पर्व उत्साह पूर्वक मनाया जा कर कार्यक्रम आयोजित किये गये,विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया इस अवसर पर कक्षा छठी से लेकर दसवी तक के विद्यार्थियों के बीच गीत,श्लोक व पत्र वाचन की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया । जिसमें दीपिका पुरोहित,मनीषा माली,हेतल सुथार,कुसुम पुरोहित,रिद्धि पुरोहित,टीना गर्ग, खुशबू लखारा,राहुल माली में भाग लिया इन सभी को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया साथ ही संस्कृतभारती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को…

Read More

रिपोर्ट : किशनलाल, माउंट आबू केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में गत चार वर्षों से रिक्त स्थाई प्राचार्य पद पर श्री ओमप्रकाश जाखड़ जी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। विद्यालय में नियमित संगठित नेतृत्व के अभाव की कमी आज पूरी हो गई हैं। नवनियुक्त प्राचार्य महोदय ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों और अध्यापकों को संबोधित किया और एकजुट होकर विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों और सह शैक्षिक गतिविधियों में पूर्ण मनोयोग से कार्य कर विद्यालय के उत्थान हेतुप्रेरित किया । विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ,आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निदेशक ,पुलिस महा निरीक्षक (IG)श्री दानेश राणा ने जाखड़ को कार्यभार ग्रहण…

Read More