भामाशाह द्वारा नांदिया के सरकारी स्कूल में सरस्वती मन्दिर का निर्माण।

नांदिया(सिरोही)- पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया ग्राम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया के प्राथमिक परिसर में भामाशाह लालाराम जी भील द्वारा सरकारी मंदिर का निर्माण करवाया गया। स्थानीय विद्यालय के शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने बताया कि मंगलवार 29 अगस्त 023 को भामाशाह द्वारा निर्मित सरस्वती मंदिर में सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। भामाशाह लालाराम भील का स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश कुमार खण्डेलवाल द्वारा साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम पंडित पंकज जी ओझा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक धनराज लोहार, गुरुदीन वर्मा, पंचायत शिक्षक सांकलाराम देवासी, बालिका विद्यालय के शिक्षक जयंतीलाल माली, नरेन्द्र सिंह, गणेश कुमार गुर्जर समेत ग्रामीण भाणाराम भील, रमेश कुमार भील,सकाराम भील,हरिश कुमार, भूराराम, ताराबाई,गीता देवी,शारदा देवी,चुन्नीबाई आदि उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply