खेलमय हुआ सिरोही नगर का अरविन्द पवेलियन,
जिले भर की प्रतिमाएं दिखा रही है दमखम,
सिरोही(हरीश दवे),
जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023 का उद्घाटन अरविंद पवेलियन सिरोही में संपन्न हुआ.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयम लोढ़ा सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री एवं विधायक सिरोही शिवगंज रहे ।कार्यक्रम के अतिथि सभापति महेंद्र कुमार मेवाड़ा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भास्कर बिश्नोई, प्रतियोगिता संयोजक मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाड़ा, एडिशनल एसपी बृजेश सोनी, उपसभापति जितेंद्र सिंघी , समाजसेवी राजेंद्र सांखला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति रहे। स्वागत उद्बोधन एवं प्रतियोगिता का परिचय मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाड़ा ने दिया। विधायक लोढ़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों के विकास हेतु राजस्थान सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं । पहले जिस खिलाड़ी के टी शर्ट के पीछे भारत लिखा हुआ होता था उनको नौकरी मिलती थी ।अब जिन खिलाड़ियों के पीछे राजस्थान लिखा हुआ होता है उनको भी सरकारी नौकरी दी जा रही है। राजस्थान में 59 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई । खेल मैदानों का विकास संपूर्ण राजस्थान में किया जा रहा है। हर ब्लॉक में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम बन रहे हैं ।
सिरोही के मांडवा में 15 करोड़ से स्टेडियम का निर्माण प्रगति पर है। सभापति महेंद्र मेवाड़ा ने समस्त जिले के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए घोषणा की है कि राज्य स्तर पर सिरोही का दल अव्वल रहता है तो उन्हें एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने राज्य स्तर पर प्रथम को 5 लाख द्वितीय को 3 लाख तथा तृतीय को 2 लाख के पुरस्कार की घोषणा पूर्व में कर रखी है। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि संयम लोढ़ा ने करते हुए प्रतिभागियों द्वारा अभिमुख पर्यावरण मार्च पास्ट की सलामी ली सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही की बालिकाओं ने करके दर्शकों का मनमोहन खिलाड़ियों के द्वारा शपथ ग्रहण की गई मुख्य अतिथि ने खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।
कार्यक्रम में जितेंद्र ऐरन, सीडीईओ गंगा कलावत, सीबीईओ हीरालाल माली ,पार्षद सुधांशु गॉड, गोपीलाल मेघवाल ,समाजसेवी पदमाराम ,मोहनलाल सीरवी, यूसीडीओ भगवत सिंह देवड़ा, प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री, समाजसेवी विजय विक्रम हरण, योगाचार्य भीक सिंह भाटी ,स्काउट मास्टर गोपाल सिंह राव ,नगर पालिका आयुक्त सुशील कुमार पुरोहित, अशोक कुमार माली ,पंकज कंसारा, महिपाल सिंह चारण ,जगदीश पटेल, ईश्वरलाल सेन गणमान्य , नागरिक समाजसेवी उपस्थिति रहे । कार्यालय का कार्य अर्जुन सिंह राठौड़, रणजीत सिंह परमार ,राज किरण मीणा, पूजा सिंह कर रही है । खेल मैदान में जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लहरा राम के मार्गदर्शन में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजेंद्र सिंह देवड़ा ,जितेंद्र सिंह चौहान, छैल सिंह देवड़ा, रणजी स्मिथ, कन्हैया लाल मीणा ,वैर सिंह देवड़ा, हीरालाल कुम्हार, बलवंत सिंह ,शंभू सिंह, कपूराराम माली ,ईश्वर सिंह राव,सुमेरसिंह देवडा , कल्याणसिंह , सुशीला खत्री सहित सभी नियुक्त शारीरिक शिक्षक खेल मैदान में निर्णायक भी भूमिका निभा रहे है । मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार उद्घाटन मैंच रस्सा कसी का हुआ ।जिसमें पंचायत समिति सिरोही ने पंचायत समिति रेवदर को हराया ।

पंचायत समिति शिवगंज वर्सेस पंचायत समिति आबू रोड में शिवगंज विजेता रहा । पंचायत समिति शिवगंज वर्सेस पंचायत समिति पिंडवाड़ा में शिवगंज में बाजी मारी । पुरुष वर्ग वॉलीबॉल के मैच में नगर परिषद सिरोही वर्सेस नगर पालिका पिंडवाड़ा में नगर पालिका पिंडवाड़ा विजेता रहा ।पंचायत समिति शिवगंज वर्सेस पंचायत नगर परिषद सिरोही में नगर परिषद सिरोही विजेता रहा।
फुटबॉल के मैच में पिंडवाड़ा पंचायत समिति वर्सेस नगर पालिका जावाल में पंचायत समिति पिंडवाड़ा विजेता रही। नगर परिषद् सिरोही वर्सेस नगर पालिका आबूरोड में नगर परिषद सिरोही विजेता रही। बास्केटबॉल के मैच में नगर परिषद सिरोही वर्सेस नगर पालिका आबू पर्वत में नगर परिषद सिरोही विजेता रही ।बास्केटबॉल के मैच में नगर परिषद सिरोही वर्सेस नगर पालिका आबू पर्वत में नगर परिषद सिरोही विजेता रही। नगर पालिका माउंट आबू वर्सेस नगर पालिका आबू रोड में नगर पालिका आबू रोड विजेता रही। कबड्डी के मैच में पंचायत समिति आबू रोड वर्सेस नगर पालिका आबू पर्वत में पंचायत समिति आबू रोड विजेता रही। पंचायत समिति रेवदर वर्सेस नगर पालिका आबूरोड में रेवदर विजेता रहा ।खो-खो के मैच में नगर पालिका पिंडवाड़ा वर्सेस नगर पालिका शिवगंज में विजेता पंचायत समिति शिवगंज रही जिसने पिंडवाड़ा को एक पारी और 29 अंक से हराया।

