भाजपा के गुंडों को में विधानसभा में बोलने नही देता और विकास कार्यो में गुंडई ठीक नही:-विधायक लोढा भाटकड़ा में स्नानागार शिलान्यास अवसर पर एक न्याति नोहरे में विधायक का स्वागत ओर बाहर नारेबाजी, विरोध की संभावना को देखते भारी पुलिस बल तैनात, विरोध प्रदर्शन की नोक झोंक में पुलिस के तेवर रहे सख्त । सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) । स्थानीय भाटकडा नगर परिषद क्षेत्र में माली समाज न्याति नोहरा व हनुमान जी मंदिर के पास सार्वजनिक स्नानघर की भूमि के शिलान्यास के आयोजित समारोह में सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा,सभापति महेंद्र मेवाड़ा,आयुक्त अनिल झींगोंनिया,वाइस चेयरमैन जितेंद्र सिंघी,व सहवृत पार्षद…
Author: admin
गरबा आयोजन एवं प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन। सिरोही / (हरीश दवे) , नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही गरबा और डांडिया रास का रंग पूरे देश मे छा जाता है ।इसी क्रम में सेंट जेकेड़ी इंटरनेशनल विद्यालय में नवरात्रि पर्व मनाया गया ।इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर दसवीं तक के सभी छात्र-छात्राएं,शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों के अभिभावक रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित होकर गरबो की धुन पर खूब थिरके ।कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि विमला देवी चुन्नीलाल जी…
वाडा खेडा का भ्रमण स्कूली विद्यार्थियों तथा वन प्रेमियों ने किया । वन और वन्यप्राणियों को बचाने का लिया संकल्प। सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) वनजीव सप्ताह के तहत मांडवा स्कूल के विद्यार्थियों ने वन अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वाडा खेडा वनखण्ड रेंज सिरोही का भ्रमण किया ।क्षेत्रीय वन अधिकारी अश्विनी पारिक तथा वाडा खेडा चौकी प्रभारी आबिद खान के अनुसार कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोल की सरपंच श्रीमती इन्द्रा देवी रावल, सेवानिवृत्त रेंजर प्रवीणसिंह सिंदल , विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपालसिंह राव ,पूर्व वनपाल महेन्द्रसिंह , समाजसेवी कुलदीप रावल , वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक जितेन्द्रसिंह चौहान…
सामूहिक गरबा में शक्ति की भक्ति में तलवारे थाम बेटियों ने उठाए हाथ । सिरोही शेर मा रे तलवारो वकणाए…गरबा गीत पर थिरके कदम, आत्मरक्षा हित का लिया संकल्प सिरोही , राजस्थान / रमेश सुथार । माता दुर्गा की भक्ति और शक्ति की आराधना का पावन नवरात्र पर्व पर रामझरोखा मैदान मे गरबा गीत “एवी सजी रे तलवार सिरोही शहर मे,एकवार माड़ी मेले आवजो,,,,” तथा “सिरोही शेर मा रे तलवारो वकणाए,रामझरोखा चौक मा रे तलवारो वकणाए…” पर नगर की बेटियों ने अपने हाथों में तलवार थाम कर सामूहिक गरबा नृत्य किया और आत्मरक्षार्थ स्वयं की रक्षा के लिए आसुरी शक्तियों…
पिण्डवाड़ा के मुख्य बाजार स्थित शक्ति माता मन्दिर मे गरबा महोत्सव कार्यक्रम धुमधाम से सम्पन्न।। पिण्डवाड़ा / सिरोही , नगर के मुख्य बाजार स्थित शक्ति माता मन्दिर के दरबार मे नवरात्री कार्यक्रम मे लगातार नो दिनो से चल रहे गरबा महोत्सव कार्यक्रम मे माताजी के नो रूपो मे विशेष आंगी पुजा की गई। मन्दिर परिसर को लाइटिंग डेकोरेशन से सजाया गया एवं प्रतिदिन महिला मंडल द्वारा माताजी के मन्दिर मे भजन कार्यक्रम आयोजित कीया गया ,रात्रि गरबा कार्यक्रम मे शहर के विभिन्न क्षेत्र से काफी संख्या मे महिलाओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया और गरबा नृत्य कार्यक्रम मे विभिन्न प्रकार की…
सत्य के मार्ग पर चलकर समाज का नाम करें रोशन- विधायक लोढा। श्री नरसिंह वीर भगवान के वार्षिक मेले में शिरकत की । सिरोही / राजस्थान । विधायक संयम लोढा ने कहां कि हमेशा सत्य के मार्ग पर चलते हुए समाज व माता पिता का नाम रोशन करना चाहिए। तन के लिए जितना महत्व सांस का होता है उतना ही महत्व जीवन में विश्वास का होता है। जीवन की दशा व दिशा बदलनी है तो गुरु से ज्ञान लेना अति आवश्यक है।लोढा सिरोही तहसील के जामोतरा में श्री नरसिंहवीर भगवान के वार्षिक मेले में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे…
सिरोही जिला तीरंदाजी संघ के चुनाव सम्पन्न – धर्मेन्द्र गहलोत सिरोही/राजस्थान , सिरोही जिला तीरंदाजी संघ के चुनाव में अध्यक्ष गोविंदराम सुआरा तथा अरुण आर्य सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार तीरंदाजी संघ के चुनाव अधिकारी जयसिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार को शिवगंज नगर के खाड़ीया स्थित आर्य वीर दल की भीम व्यायामशाला के सभागार में जिला तीरंदाजी संघ सिरोही के चुनाव राजस्थान तीरंदाजी संघ के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक गिरधारीलाल सेन सचिव पाली जिला तीरंदाजी संघ की देखरेख में सम्पन्न हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र गहलोत शिक्षक नेता ने की।मीडिया…
किसी आयोजन का 50 साल गौरव की बात : डॉ भंवरलाल महाअष्टमी पर शतचंडी यज्ञ,पूर्णाहुति मंगल वार को, युवक-युवतिया व बच्चे देर रात तक गरबा रास में रहे लीन । सिरोही, राजस्थान / (हरीश दवे) देवनगरी के राम झरोखा मैदान में चल रहे जगदम्बे नवयुवक मंडल सिरोही के स्वर्ण जयंती महामहोत्सव मे जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने नवरात्रि पर्व पर विराट एवं श्रेष्ठ व्यवस्थाओ के गरबा आयोजन की प्रशंसा कर मंडल के 50 वर्ष की अनवरत यात्रा को किसी भी आयोजन के लिए ऐतिहासिक वर्ष बताया। इस अवसर पर उन्होंने सभी भक्तों को मंगल शुभकामनाएं दी। रविवार रात्रि को जिला…
श्री सारणेश्वर पुस्तकालय में विश्व वयोवृद्व दिवस का आयोजन किया। सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) श्री सारणेश्वरजी पुस्तकालय के हाॅल में श्री सारणेश्वर पुस्तकालय एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिरोही के संयुक्त तत्वाधान में विश्व वयोवृद्व दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप सिंह राठौड ने बताया कि सर्वप्रथम माॅं सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं धूप-दीप प्रज्जवलित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि प्रमोद दवे अति. कार्यकारी अधिकारी सिरोही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के अध्यक्ष करण सिंह राठौड ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीईओ प्रमोद दवे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अभिन्न धरोहर के…
औषधि वितरण वाहन को विधायक ने दिखाई हरी झंडी। शिवगंज, राजस्थान/( हरीश दवे) राजस्थान में लम्पि वायरस प्रकोप से हजारो की तादाद में गोवंष अकाल मौत का ग्रास बना है।जिसमे जोधपुर संभाग व पश्चिम राजस्थान में बेजुबान गोवंष लम्पि व अन्य बीमारियों से काल का ग्रास बना।पर सिरोही जिला कलेक्टर डा भँवर लाल की पशुपालन विभाग व प्रशाशनिक अधिकारियों व सहायक पशु निदेशक,सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा की सक्रियता से दानदाता भी चिकित्सा केम्प व देशी इलाज को मदद में आगे आये की लम्पि की रोक थाम में सफलता मिली। इसी कड़ी में पशु चिकित्सालय, शिवगंज में लम्पी स्किन डिजीज…