आबू पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने वन एवं पर्यावरण मंत्री को ज्ञापन पत्र सौपकर अजारी मारकुंण्डेश्वर धाम पर मोर उधान बनाने की मांग की।
पिण्डवाड़ा/भूपेन्द्र परमार
पिण्डवाड़ा/ सिरोही ,
राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी से मिले आबु पिंडवाड़ा विधायक ।आबु-पिण्डवाङा विधायक समाराम गरासिया ने राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी को ज्ञापन पत्र सौपकर बताया की पिण्डवाड़ा के निकटवर्ती विश्व विख्यात सरस्वती माता का अति प्राचिन मन्दिर धाम मारकुंण्डेश्वर धाम है मोर उधान बनाने के लिए पत्र देकर ध्यान आकर्षित करवाया और बताया की इस क्षैत्र मे राष्ट्रीय पक्षी मोर का अत्यधिक संख्या बहुतायत संख्या मे विचरण है लेकीन मोरो की किसी प्रकार की सुरक्षा नही होने से मोरो की संख्या लगातार कम हो रही है अतः इनकी सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए यहा पर मोर उधान को विकसित कर इस क्षैत्र मे विकास कार्य की स्वीकृति जारी करवाकर इस क्षैत्र को पर्यटन की दिशा मे नई पहचान देने मे सहयोग करे ,एवं साथ हि पंचायत क्षेत्र के खेरारी ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करवाने की भी मांग की।
