मोतीवाव वाला एनीकट बनने से 400 परिवार लाभांवित होगे- संयम लोढा
लोढा ने मडिया में 1 करोड की लागत से बन रहे एनीकट का किया शिलान्यास ।
सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने सिरोही तहसील के मडिया गांव के पास मोतीवाव वाला एनीकट निर्माण की बजट में घोषणा की थी। मोतीवाव वाला एनीकट बनने से 400 परिवार लाभांवित होंगे। कुओं का जल स्तर बढेगा एवं किसानों को इससे सबसे अधिक फायदा मिलेगा। मै सिरोही विधानसभा के प्रत्येक नागरिक की सेवा में लगा हुआ हूं और भी विकास कार्य की सौगात सिरोही को दूंगा। यह बात मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने सिरोही तहसील के मडिया गांव में करीब 1 करोड की लागत से बन रहे मोतीवाव वाला एनीकट के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।विधायक संयम लोढा ने कहां कि हमे अपने गांव में प्रत्येक बालक बालिकाओं को साक्षर बनाना है। हम अपने आप पर पैसा कम खर्च कर अपने बच्चो की शिक्षा पर अधिक ध्यान देकर उनका भविष्य बनाये। हमे खुशी तभी ही मिलेगी जब हम अपने बच्चो के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करेगे। लोढा ने कहां कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार प्रत्येक नागरिक का ध्यान रख रही है। इस साल 1 करोड 33 लाख महिलाओं को स्मार्ट मोबाईल फ्री में देगी। राज्य सरकार ने 50 यूनिट बिजली फ्र्री में की है। 50 से 150 यूनिट पर 3 रूपये काअनुदान दिया है वहीं 150 से 300 यूनिट पर 2 रूपये का अनुदान सरकार दे रही है। किसानों के हित में भी सरकार कार्य कर रही है। 1000 रूपये कृषि बिल पर अनुदान दिया जा रहा है। सिरोही में 27 हजार किसानों का बिल शून्य होगया है। इस अवसर पर मडिया के सरपंच कानाराम देवासी ने 1 करोड की लागत से एनीकट निर्माण कराने को लेकर विधायक संयम लोढा का आभार जताया और कहां किविधायक लोढा को कभी भी किसी भी कार्य के लिए फोन किया है उन्होंने हमेशाअपना पूरा सहयोग दिया है।विधायक संयम लोढा के कार्यकाल में सिरोही विधानसभा क्षेत्र में जितने विकास कार्य हुए है वो सिरोही जिले के इतिहास में कभी नही हुए है। इस अवसर पर भामाशाह रायचंद भाई सोनी, मडीया उप सरपंच अर्जुनसिंह परमार, मडीया ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भगवतसिंह देवडा, ईश्वर पुरोहित तवरी, किशोरसिंह जेला, खेताराम माली, नून सोसायटी अध्यक्ष प्रतापसिंह देवड़ा, हिम्मत भाई सुथाऱ, शिवलाल घांची, तवरी सरपंच हिम्मतराम मेघवाल, बरलूट सरपंच भरत माली, करणसिंह मोरुआ, उदयसिंह बेडा, अमरदास, परबतसिंह, दिनेश राजपुरोहित, दीपाराम सुथार, जब्बरसिंह दहिया, किरण माली, हिमाराम देवासी, लीलाराम मेघवालज़ लकमाराम प्रजापत, वीरसिंह देवड़ा, राजेन्द्रसिह आकुना, मंछाराम पुरोहित, दुदाराम देवासी, रमेश टेलर, नवाराम, होसाराम मेघवाल, नरेश मेघवाल सहित सैकड़ो की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।*7 सितम्बर 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा एनीकट-* मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2021-22 के तहत सिरोही तहसील के मडिया गांव के पास नूनी बेसीन के नाले पर स्थित है।एनीकट में 30 मीटर लंबाई, 2 मीटर ऊंचाई ओवरफ्लो एवं 360 मीटर की मिट्टी की पाल का निर्माण कर 2 मिनी घन मीटर पानी संरक्षित किया जाएगा। एनीकट निर्माण को लेकर 28 अप्रैल 2022 को करीब 1 करोड की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। यह एनीकट 7 सितम्बर 2023 मेंबनकर तैयार होगा। एनीकट का मुख्य उद्देश्य आसपास के कुओं को रिचार्ज करना व भूजल स्तर को बढाना है।*विधायक लोढा ने किया भामाशाह का सम्मान -* विधायक संयम लोढा ने प्रमुखसमाजसेवी रायचंद सोनी का आभार जताते हुए कहां कि मडिया गांव से भामाशाह रायचंद सोनी बहुत अधिक प्रेम करते है। अपने गांव से वही प्रेम करता है जिनका मन अच्छा होता है। लोढा ने कहां कि भामाशाह रायचंद सोनी ने मडिया स्कूल भवन, गार्डन का निर्माण, शमशान विकास कार्य, मुख्य चौराहो का निर्माण सहित अनेको कार्य किये है। ऐसे भामाशाह बहुत कम एवं भाग्य से मिलते है। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने भामाशाह रायचंद सोनी एवं उनकी माताजी गीताबेन का सम्मान किया।*पुष्प वर्षा व ढोल नगाडो से किया स्वागत-* विधायक संयम लोढा के मडिया गांव पहुंचने पर सरपंच कानाराम देवासी व गांववासियों ने एक किलोमीटर तक लोढा का पुष्प वर्षा व ढोल नगाडो से स्वागत किया।
