सिरोही में चिरंजीवी मैराथन दौड़ आयोजित, विजेताओं को किया सम्मानित ।
सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)
राज्य सरकार द्धारा जन कल्याणकारी चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से हर व्यक्ति को जोडने के प्रयास कर रही है। इस जागरूकता कार्यक्रम की इस कडी में सिरोही जिला मुख्यालय पर सोमवार को प्रातः चिरंजीवी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में विभिन्न स्कूल/ महाविद्यालय के सैकड़ो बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने इनाम देकर सम्मानित किया गया।प्रातः अहिंसा सर्कल से मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. टी. शुभमंगला व सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन दौड़ अहिंसा सर्कल से आरम्भ होकर से बग्गीखाना स्कूल, सरजावाव दरवाजा, राजमाता धर्मशाला, अम्बेडकर सर्कल, जेल रोड , कलेक्टर निवास से होते हुए अरविन्द पैवेलियन में एकत्रित हुई यहां अव्वल आने वालों को प्रोत्साहित किया गया।हरीझंडी दिखाने से पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि योजना का उद्देश्य मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा से प्रत्येक नागरिक को जोड़कर निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराना है।3 श्रेणियों में हुई मैराथनसीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मैराथन में प्रतिभागियों को तीन श्रेणीयों में रखा।

पहली श्रेणी कक्षा 8 से 12वीं तक के स्टूडेंट, द्वितीय में कॉलेज स्टूडेंट और तीसरी में आम नागरिकों को शामिल किया। योजना में तीनों श्रेणी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान वाले को ही पुरुस्कार दिया। इसके तहत कॉलेज विद्यार्थी में प्रथम अजय मीणा, द्वितीय ऋतु शर्मा व तृतीय महेन्द्र सिंह। स्कूल विद्यार्थी में प्रथम रमेश कुमार, द्वितीय अरिहंत कुमार व तृतीय मनीष कुमार। अन्य व आम नागरिकों में प्रथम कृष्ण कुमार, द्वितीय सरूपाराम, व तृतीय गोकुल कुमारी को इनाम दिया गया। चिरंजीवी मैराथन दौड़ में निर्णायक भूमिका शिक्षक भीख सिंह, श्रवण सिंह, गोपाल सिंह आदि ने निभाई।विजेताओं को किया सम्मानितअरविन्द पैवेलियन में मैराथन में प्रथम को 1100, द्वितीय को 600 व तृतीय स्थान पर आने पर 400 रुपये देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. दिलराज मीणा ने सम्मानित किया।दौड़ में यह रहे शामिलचिरंजीवी मैराथन दौड़ में अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप दवे, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक जगदीश कुमार,उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. दिलराज मीणा, डीपीसी चिरंजीवी डॉ. संजय नवल, शिक्षा विभाग व नगर परिषद के अधिकारीण, शारीरिक शिक्षकगण, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खाँ के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस विभाग, नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारी उपस्थित रहे।
