Author: admin

लोढा ने विधायक कोष से विकलांग को स्कूटी दी । सिरोही /राजस्थान । मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने सिरोही सर्किट हाउस में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना कोष से बरलूट निवासी विकलांग विनाराम पुत्रलकमाराम मेघवाल को स्कूटी दी। स्कूटी पाकर विकलांग वीनाराम के चेहरे पर खुशी का कोई ठिकाना नही रहा। विधायक संयम लोढा ने विकलांग वीनाराम को माला पहनाकर स्कूटी की चाबी सौपी। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक बाबूलाल गरासिया, वरिष्ठ सहायक हेमंत ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति, मुख्तियार खान मौजूद रहे। रिपोर्ट हरिश दवे

Read More

सिरोही, राजस्थान। विधिक सेवा दिवस के अवसर पर निकली जागरूकता रैली व लगा रक्तदान का शिविर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार विधिक सेवा सप्ताह 2022 के अंतर्गत “विधिक सेवा दिवस” के अवसर पर जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली निकाली गई तथा राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  प्राधिकरण के सचिव श्री रामदेव सान्दू ने जानकारी दी कि अहिंसा चौराहा से रैली को श्रीमान विक्रांत गुप्ता जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन, महात्मा गांधी राजकीय उच्च…

Read More

सिरोही , राजस्थान। आंगनवाडी से जुड़ी मातृशक्ती ने विशाल प्रदर्शन कर रैली निकाली। जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन। भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ सिरोही संबंध भारतीय मजदूर संघ द्वारा जिला मुख्यालय पर अपनी पांच  सुत्री मांगों को लेकर शहर के राम झरोखा से रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेड पर विशाल प्रदर्शन किया । जिला मीडिया प्रभारी गोपालसिंह राव के अनुसार इस अवसर पर इन्दु बाला चौहान प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने सभा को संबोधित करते कहा कि” आंगनवाड़ी में कार्य करने वाले कार्यकर्ता,मिनी आंगनवाड़ी,कार्यकर्ता सहायिका,आशा सहयोगिनी,ग्राम साथिन सभी को नियमित कर सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।जब…

Read More

सिरोही /राजस्थान । प्रदेश कांग्रेस सरकार की विदाई के लिए जनता तैयार : गहलोत राज्यसभा सांसद अल्प प्रवास के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिले । गहलोत ने कहा , गुजरात और राजस्थान में भाजपा का परचम लहराएगा । वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत गुजरात के बनासकांठा जिले मे बतौर चुनाव प्रभारी के रूप में सघन दौरे के बाद जोधपुर जाने के दरम्यान सिरोही के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और हालचाल जाने। गहलोत ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार पर आरोप…

Read More

ग्राम पंचायत मनादर में हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास । शिक्षा आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता । सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) , विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी एवं क्षैत्रीय विधायक संयम लोढा ने शिवगंज तहसील के मनादर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने कहा कि विधायक लोढा अपने क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते है इसके लिए वे बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विधायक अपने क्षेत्र की आम जनता के दुःखो एवं तकलीफ में साथ खडा…

Read More

कालंद्री /सिरोही ,राजस्थान । नशा मुक्ति केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया । नशा मुक्ति एव पुनर्वास केंद्र कालंद्री में नायाब तहसील करिश्मा सिंह राणावत ने आकस्मिक निरक्षण किया गया । जिसमें संस्था के व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। राणावत ने परियोजना समन्वयक सीताराम सारण से मरीजों को मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली गई। वहा लाभार्थियों से वार्तालाप की गई और नशे की आदत से इंसान की मानसिकता पर असर पड़ता हे धीरे धीरे वह इसकी पूर्ति नही होने से अपराध की तरफ रुख करता है। इसलिए नशा मुक्ति केंद्र से जिन्होंने नशा को त्याग किया हैं उनको नया…

Read More

माली समाज दहिसर का दीपावली स्नेह सम्मेलन का सफल आयोजन सम्पन्न । मुम्बई (दहिसर) –श्री लिखमीदासजी माली नवयुवक मंडल ,दहिसर ,मुम्बई(राजस्थान) का छठा दीपावली स्नेह सम्मेलन का सफल आयोजन दिनाँक 6/11/22 रविवार को सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम सुबह संत शिरोमणि श्री लिखमीदासजी महाराज की आरती एवम गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ जो रात 9 बजे तक चला जिसमे प्रसिद्ध भजन कलाकार एडवोकेट श्री प्रकाशजी माली गोयली एंड पार्टी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई ,शानदार राधा-कृष्ण एवम शिव पार्वती की भक्तिमय नृत्य झाँकी का प्रदर्शन किया गया साथ ही श्री प्रकाशजी माली पोसालिया द्वारा भी सुंदर भजनों की…

Read More

प्रकाश पर्व मनाया तथा आका बोर पर्व मनाया । सिरोही /राजस्थान ,(हरीश दवे) वरिष्ठ एवं युवा नागरिक विकास समिति सिरोही ने गुरु नानक जयंती पर प्रकाश पर्व मनाया । स्थानीय गांधी पार्क में सिंधी समाज की दर्जनों महिलाओं ने जयंती पर शिरकत करके कार्यक्रम को भव्य बनाया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक गोपाल सिंह राव ने गुरु नानक के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । गुरु नानक का जीवन अंधविश्वास पर चोट पहुंचाने वाला तथा सच्चे संत का रहा ।कार्यक्रम को सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपतसिंह देवड़ा ,मोहनलाल माली, मो हनीफ,श्रीमती शशि मरडिया ने संबोधित किया । कार्यक्रम में…

Read More

क्रिकेट प्रतियोगिता महाकुंभ । जनापुर रावल समाज टूर्नामेंट का हुआ समापन । फाईनल मैंच में ऐसाऊ टीम के खिलाड़ियों ने मारी बाजी । युवा शक्ति सेवा संस्थान जनापुर द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें फाईनल मुकाबला कोदरला और ऐसाऊ के बीच मैच खेला गया जिसमे ऐसाऊ टीम के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपना व अपने गांव ऐसाऊ के नाम को बारह शासन-सोलह परगनों में नाम रोशन किया ऐसाऊ टीम के कैप्टन मदन रावल M.D द्वारा 16 गेंद में 33 रन लास्ट 3 गेंद में लगातार 3 सिक्स लगाकर नाबाद 36 रन बनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया…

Read More

मॉडल स्कूल झाड़ोली की छात्रा रिया गहलोत ने अजमेर में लहराया सफलता का परचम। झाड़ोली / पिंडवाड़ा ,राजस्थान । झाड़ोली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा रिया गहलोत और हिमांशी लखारा ने अजमेर में 134 मॉडल स्कूलों के लिए आयोजित डिबेट कंपटीशन में पिंडवाड़ा का प्रतिनिधित्व किया। अंग्रेजी डिबेट में रिया गहलोत ने फर्राटेदार अंग्रेजी में डिबेट करते हुए 134 स्कूलों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और सिरोही जिले को गौरवान्वित कर दिया। अपने प्रस्तुतिकरण के दौरान रिया ने अपने अकाट्य तर्कों से जूरी को बेहद प्रभावित किया ।वीरवाड़ा और सानवाडा के सामान्य परिवारों…

Read More