सिरोही , राजस्थान

समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईएचआईपी) का दिया प्रशिक्षण ।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अंतर्गत स्वास्थ्य भवन के सभागार में सिरोही जिले ऑपरेटर को समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईएचआईपी) का प्रशिक्षण दिया गया।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार ने बताया की समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईएचआईपी) एक रियल टाइम आधारित वेब इनेबल्ड इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ इनफार्मेशन सिस्टम है, जिसमें किसी भी बीमारी के केस के आधार पर स्वास्थ्य संस्था के डाटा को एकत्रित किया जावेगा। यह एक सिंगल विंडो प्लेटफार्म है, स्वास्थ्य विभाग की जानकारी को एक ही पोर्टल पर डाला जा सकता है। आईएचआईपी की शुरुआत आईडीएसपी कार्यक्रम से की गयी है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले 3 प्रकार के प्रारूप एस, पी और एल को ऑनलाइन भरा जावेगा तथा किसी भी प्रकार की बीमारी का अलर्ट जारी किया जा सकता है।

प्रशिक्षण में आईएचआईपी का प्रशिक्षण जिला एपिडेमियोलॉजीस्ट धनीराम झा द्वारा प्रशिक्षण में ओपीडी में आने प्रत्येक मरीज की एन्ट्री सॉफ्टवेयर में प्रतिदिन करवाने व फॉर्म एस, पी व एल की ऑनलाइन प्रतिदिन करने के बारे में चिकित्सा अधिकारी को जानकारी दी। इस अवसर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महेश गौतम, यूपीएम मानसिंह मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply