आबुरोंड सिरोही
प्रजापति कुंभकार आबूरोड तहसील की बैठक हुई आयोजित ।
पंचम प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह को लेकर हुई चर्चा ।
कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों के बीच की गई चर्चा ।
सम्मान समारोह को लेकर समाज के लोगों को दी गई जिम्मेदारियां ।
आबू रोड स्थित सातपुर के मेलडी माता मंदिर के पास धर्मशाला में आज 13 नवंबर रविवार को प्रजापति कुंभकार आबूरोड तहसील की बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आगामी प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह को लेकर बैठक में चर्चा की गईप्रतिवाभान छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह पर हुई चर्चातहसील के अध्यक्ष छगनलाल कुवाडिया की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया जहां अध्यक्ष छगनलाल सचिव जेठाराम मंडावरा मावल कोषाअध्यक्ष प्रकाश कुमार बेडा ने मां श्रीयादे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई इसके बाद आबूरोड तहसील के बड़ी संख्या में समाज के लोग इस बैठक में भाग लिया उसके बाद आगामी प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह को लेकर इस बैठक में महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया ।
सम्मान समारोह को सफल बनाने पर हुआ मंथन ।
तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में इस आयोजित बैठक में भाग लिया जहां आसपास इलाके से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने इस बैठक में भाग लिया जिसमें गुजरात से सटे इकबालगढ़ अमीरगढ़ समेत आसपास के गांव से भी बड़ी संख्या में लोग इस बैठक में पहुंचे और इस बार इस सम्मान समारोह में गुजरात के भी लोग इस आयोजन में शरीक होंगे वही इस समारोह को लेकर बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया साथ ही समाज के भामाशाह ने भी बढ़-चढ़कर इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर अपना सहयोग भी प्रदान किया ।
समाज के सदस्यों को सोपी जिम्मेदारियां ।
प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह के सफल आयोजन को लेकर तहसील अध्यक्ष छगनलाल कुवाडिया व अन्य सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को भव्य बनाने को लेकर समाज के वरिष्ठ लोगों को एवं युवा संघ इस कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई ।
जिसमें छात्र छात्राओं की अंकतालिका एकत्रित करने कार्यक्रम की संपूर्ण देखरेख सफल आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां दी गई ।
समाज के भामाशाह ने दीया अपना योगदान ।
प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह को लेकर समाज के भामाशाह में भी इस कार्यक्रम को लेकर अपना योगदान दिया जहां तहसील क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी ने तन मन धन से अपना सहयोग दिया भोजन व्यवस्था टेंट व्यवस्था , व्यवस्था समेत विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए भामाशाह ने अपना सहयोग प्रदान किया ।
इस दौरान पीताराम प्रजापत,हेमाराम,किशनलाल,निलेश कुमार भाटी दिनेश कुमार भाटी प्रजापत मनसुख प्रजापत गोपाल प्रजापत ईश्वर लाल प्रजापत मगन लाल प्रजापत राहुल प्रजापत समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे
