झाड़ोली /पिंडवाड़ा, राजस्थान।
बाल मेले के साथ मनाया गया बाल दिवस ।
झाड़ोली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा में बाल दिवस पर विद्यालय के संस्थाप्रधान, स्टाफ तथा विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हे याद किया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रधानाचार्य ने पंडित नेहरू की जीवनी और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसी क्रम में रस्सी खींचना, सेक रेस, म्यूजिकल चेयर सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।समस्त प्रतियोगिताओं के रिजल्ट्स कल घोषित किए जायेंगे। इसी बीच एटीएल दिवस भी मनाया गया और विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर एटीएल लैब की सजावट की गई ।दोपहर 12 बजे के बाद विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाए व्यंजन के स्टॉल्स लगाए। अंत में बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुतिकरण के साथ ही समारोह का समापन किया गया।
