Author: admin

सिरोही (हरीश दवे) – महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मानपुर हवाई पट्टी से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुई , उनके साथ शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी साथ रवाना हुएl मानपुर हवाई पट्टी पर श्रम मंत्री सुखराम बिश्नोई, सांसद देवजी एम पटेल, रेवदर विधायक जगसी राम कोली , जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता समेत अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हवाई पट्टी से विदाई दी।

Read More

सिरोही , राजस्थान। सिरोही कॉलेज “एल्युमनी” बैठक में रोजगार मेले,शहनाई समेत अनेक प्रस्तावों पे होगा अमल। पूर्व छात्र परिषद की बैठक राजकीय महाविद्यालय में सम्पन्न । राजकीय महाविद्यालय सिरोही के कला परिसर में महाविद्यालय की पूर्व छात्र परिषद(एल्युमनी) की बैठक परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर गलबा राम गोयल की अध्यक्षता एवं प्राचार्य व परिषद की पदेन सचिव डॉ अनुपमा साहा की उपस्थिति में आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में गत बैठक के प्रस्तावो को परिषद के सह कोषाध्यक्ष डॉ गायत्री प्रसाद द्वारा पढ़ा गया। पूर्व छात्र परिषद के आजीवन सदस्यों की आयोजित इस बैठक में कार्यकारिणी सहित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से…

Read More

महिला सशक्तिकरण की प्रणेता थी सावित्री बाई फूले : लोढ़ा सिरोही(हरीश दवे)- नगर कांग्रेस कार्यालय में सावित्री बाई फूले की जयंति पर हुआ कार्यक्रम का आयोजनशिवगंज। देश की पहली महिला शिक्षक के रूप में विख्यात सावित्री बाई फूले की जयंति पर मंगलवार को नगर कांग्रेस कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक संयम लोढ़ा सहित पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सावित्री बाई फूले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि सावित्री बाई फूले को महिला सशक्तिकरण…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पहुंचेगी राष्ट्रपति माउंट आबू । ज्ञान सरोवर में होगा रात्रि विश्राम । माउंट आबू ( किशनलाल) – हिल स्टेशन माउंट आबू के ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय प्रवास की तैयारियां को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु मंगलवार को (आज) अपने दो दिवसीय प्रवास पर माउंट आबू पहुंचेगी। रात्रि विश्राम ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर में होगा। आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा, राजयोग, ध्यान, मेडिटेशन का अभ्यास करेंगी। बुधवार (कल) सवेरे संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पांडव भवन में आयेंगी। जहां संगठन के संस्थापक प्रजापिता…

Read More

रुपा खान रोड सीवरेज निर्माण के दौरान सड़क की हुई दुर्गति, नीम चबूतरा भी नही किया दुरस्त,उबड़ खाबड़ सड़क और जल का हो रहा रिसाव। सिरोही(हरीश दवे)- रुडीप के सीवरेज परियोजना में नगर परिषद के विभिन्न वार्ड मोहल्लों में अनियोजित कार्य होने के साथ रूपा खान रोड पे सीवरेज लाइन की खुदाई में एलएनटी के ठेकेदार के अकुशल मजदूरों ने मशीनों से खुदाई की जिससे अनेक मकानों के पेडलो के अलावा आजु बाजू की सड़क क्षतिग्रस्त हुई व जल दाय पाइपों व नालियों की तोड़ फोड़ का सीवरेज में जाने वाला पानी रिस के बाहर निकल रहा है।और कार्य जस…

Read More

तीन माह से मानदेय को तरसे संविदाकर्मी, जिम्मेदार कौन। सिरोही(हरीश दवे) – नगर परिषद सिरोही में लंबे समय से अधिकारियों व कर्मचारियों के रिक्त पद लंबे समय से चल रहे है जिसकी खानापूर्ति संविदा कर्मियों की पूर्ति एजेंसी के थ्रू संमय संमय पर हुई।गत सेवानिवृत आयुक्त महेंद्रसिंह चौधरी के समय बम्पर संविदा कर्मी लगे इसी तरह सफाई कर्मी भी नगर परिषद के सफाई ठेकों में नगर का सफाई कार्य करते है दोनो ही कार्मिक ऑन कॉन्ट्रेक्ट काम करते है सफाई ठेकों का भुगतान तो हो जाता है लेकिन संविदा कर्मियों का मौजूदा मानदेय करीब तीन माह से नही हुआ जिससे…

Read More

हर क्षेत्र में सिरोही को नंबर वन बनाएंगे- संयम लोढ़ा आने वाले समय सिरोही राजस्थान ही नहीं भारत में नंबर वन होगा।लोढा ने उप स्वास्थ्य केंद्र तलेटा के भवन का किया लोकार्पण । सिरोही(हरीश दवे)- सिरोही विधानसभा क्षेत्र विकास के जितने कार्य हुए हर क्षेत्र में सिरोही अव्वल स्थान पर है। आने वाले समय में सिरोही राजस्थान ही नहीं वरन भारत में अव्वल स्थान पर नजर आए इतने विकास कार्य करवाए जाएंगे। उक्त उद्गार ग्राम पंचायत झाडोली वीर के तलेटा में उप स्वास्थ्य केंद्र एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए में विधायक संयम लोढ़ा ने…

Read More

बतीसा एवम माही बांध का पानी सिरोही बांधो में लाने हेतु दिया लुंबाराम चौधरी ने दिया ज्ञापन। सिरोही(हरीश दवे) – भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने बतीसा एवं माही बांध का पानी सिरोही बांधों में लाने हेतु केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपा।चौधरी ने ज्ञापन में बताया कि बत्तीसा बांध का निर्माण करवाने की स्वीकृति के समय हमारी मांग थी कि बतिसा बांध का सारा पानी बहकर गुजरात जा रहा है। जिसको बांध बांधकर बांध की ऊंचाई 100 फीट हाइ रखकर 50 फीट के ऊपर का पानी बरसात के दिनों में 6 फीट के 6…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का नगर भाजपा ने किया स्वागत । सिरोही(हरीश दवे)- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के विशेष विमान से सिरोही हवाई पट्टी पहुंचने पर पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी के साथ शहर भाजपा अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल की अगुवाई में नगर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत सत्कार किया।सोमवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और पानीपत सांसद संजय भाटिया का भाजपा नगर मंडल सिरोही की ओर से देवनगरी आगमन पर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने साफा और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके…

Read More

बिजली के करंट से बंदर की मौत। सिरोही , राजस्थान। निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे में जैन मंदिर के पास वाली गली में सुबह 7 बजे एक बंदर के करंट लगने से मौत हो गई। धनपत जैन ने बताया कि बंदर एक डाल से दूसरी डाल पर कूदने से उक्त बंदर का पैर बिजली के तार को छू लेने से घायलावस्था में नीचे गिर पड़ा जिससे जीवदया प्रेमी धनपत जैन ने दौड़कर बंदर को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृत बंदर को पास के नदी पर ले जाया गया वहां पर हिंदू परम्परा के अनुसार उसे विधिवत पूजा…

Read More