मृतक विमला की डॉक्टर की कथित लापरवाही से मौत प्रकरण में जिला प्रशाषन के साथ वार्ता बेनतीजा।

सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे) ।

बारेवडा-मोरली शिवगंज तहसील की निवासी विमला पत्नी अशोक कुम्हार की इलाज के दौरान कथित डॉक्टर की लापरवाही से हुई मौत के मामले में दोषी डॉक्टर को निलंबित व उनके खिलाफ कानूनी करवाई करने व मुआवजे के अलावा नव जात शिशु को सरकारी सहायता व उनकी मांगों पर धरने पे बैठे धरनार्थियों व पूर्व गोपालन मन्त्री ओटाराम देवासी,भाजपा नेता दिलीप सिंह मांडोली,कमलेश दवे,नारायण देवासी,शंकर लाल मेघवाल,गोविंद दादावत व महंत रामानन्द के साथ जिला प्रशासन की तरफ से वार्ता करने आये एसडीएम सीमा खेतान,पुलिस उप अधीक्षक पारस चौधरी ने धरने पर बैठे जनो से बात की व उपस्थित जनो ने इस प्रकरण में न्याय दिलाने की मांग की।एसडीएम सीमा खेतान व पुलिस उपाधीक्षक पारस चौधरी ने कहा कि प्रथम दृष्टया पुलिस ने मर्ग दर्ज कर डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमॉर्टम वीडियो ग्राफी के साथ करवा दिया है और विसरा रिपोर्ट आने व डॉक्टरों की रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी तथ्य मिलेंगे उसी अनुरूप पुलिस कार्यवाही करेगी व आपकी मांगो को राज्य सरकार तक पहुचाया जाएगा व राज्य सरकार ही मुआवजे व अन्य मांगो पर करवाई करेगी हम आपकी मांगों को राज्य सरकार तक पहुचाएंगे।प्रशाशनिक अधिकारियों की वार्ता पर प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात को माना पर वार्ता बेनतीजा रही।

जिला मुख्यालय पर चल रहे इस प्रकरण को लेकर मुख्य कार्य कारी अधिकारी टी.शुभमंगला,पुलिस उप अधीक्षक सिरोही पारस चौधरी,एसडीएम सीमा खेतान,एसडीएम शिवगंज पीएमओ कार्यालय में कार्यवाहक पीएमओ डॉ वीरेंद्र महात्मा के साथ पूरे मामले पर पल पल की नजर रखे हुए है।

Share.
Leave A Reply