गहलोत बनी महिला पुलिस सहायता संगठन की सदस्य।
प्रवासियों में हर्ष की लहर ।
मुंबई/ सुरेश पुरोहित।
पाली जिले के सेवाड़ी गॉव की समाजसेविका खुश्बू गहलोत को बाली जिले से महिला पुलिस सहायता संगठन की सदस्य पद पर मनोनीत किया गया है। खुश्बू गहलोत ने बताया कि संगठन ने महिला सुरक्षा को लेकर जो जिम्मेदारी दी है वह में ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करूंगी ओर प्रत्येक महिलाओं के हक के लिए लड़ूंगी।गहलोत के सदस्य बनने पर प्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई हैं। उसको लेकर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री राज के.पुरोहित ने भी खुश्बू गहलोत को पुष्प गुच्छ व साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर एडवोकेट एम.डी. माली,जगदीश पुरोहित, आदर्श हॉटल ग्रुप,मंगल शेठ,मगनलाल चौधरी,फूलचंद तातड़ा, तुलसीराम कैलाशनगर,दलपत गौलाणा,जितेन्द्रसिंह राठौड़,जसवंतसिंह मोकलसर,फूलचंद फुंगनी, जबरसिंह आईपुरा, हडमतसिंह काबा,मंगल मुद्दतरा समेत दर्जनों प्रवासी मौजूद थे।
