क्षत-विक्षत मिले शव का समाजसेवी प्रकाश प्रजापति के सहयोग से किया अंतिम संस्कार ।
सिरोही(हरीश दवे) – शनिवार रात्रि को सदर थाना इलाके के मंडवा से गोयली जाने वाले कच्चे मार्ग से अन्दर बंजर खेत में क्षत –विक्षत हालत में मिले शव का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया |
शनिवार रात्रि को सदरथाना उपनिरीक्षक मनीष चौधरी को बंजर खेत के पास किसी अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली, सूचना पर सदर थाना उपनिरीक्षक मनीष चौधरी ,हेड कांस्टेबल नरपत सिंह, रमेशदान चारण और भंवर लाल मौके पर पहुचे |
पुलिस ने आस पास के लोगो को बुलाकर शिनाख्त करवाई | मृतक के भांजे रमेश कुमार ने मृतक की पहचान सुभाष मुरडी निवासी इन्द्रकपुर, बंगाल के रूप में की । जो उनके साथ मजदूरी करने आया था एवं थोडा मानसिक रूप से बीमार था , जो चार पांच दिन से लापता था , जिसकी तलाश की जा रही थी | शव को कुत्तो सहित अन्य जानवरों ने कुरेता हुआ था , एवं एक हाथ को खा चुके थे , एवं चार दिन तक शव पड़ा होने से सड -गल कर बदबू मार रहा था |
पुलिस की सुचना पर समाजसेवी प्रकाश प्रजापति ने मौके पर पहुच शव को सिरोही मोर्चरी पहुचाया | पुलिस द्वारा बंगाल में परिवारजनो को जानकारी देने पर उन्होंने दुरी अधिक होने एवं आर्थिक स्थिति के कारण के शव को ले जाने एवं सिरोही आने में असमर्थता जताई , एवं शव का भांजे रमेश की उपस्थिति में सिरोही में ही अंतिम संस्कार करने का अनुरोध किया |
रविवार प्रातः पुलिस ने प्रशानिक कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवाया एवं शव को भांजे रमेश को सपुर्द किया | भांजे रमेश आर्थिक परिस्थिति के कारण शव के अंतिम संस्कार में परेशानी आने से अस्पताल चौकी प्रभारी कांस्टेबल श्रवण कुमार ने मृतक के अंतिम संस्कार में सहयोग हेतु समाजसेवी प्रकाश प्रजापाति से सूचित किया।
इस पर प्रजापाति ने हमेशा की तरह मृतक के भांजे से मिलकर मृतक के विधि विधान से अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी लेकर सहयोग हेतु आश्वस्त किया एवं प्रजापति ने अंतिम संस्कार हेतू साम्रगी जुटाकर तैयारी की। तत्पश्यात प्रजापाति ने मृतक को स्वय एवं भांजे सहित एवम मजदूरो से कंधा दिलवाकर आंशिक शव यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार हेतु शव को मोक्ष-रथ से सारणेश्वर रोड स्थित शमशान घाट ले गए। जहा समाजसेवी प्रकाश प्रजापाति मृतक के भांजे रमेश से मृतक को मुखाग्नि देकर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया।
