Author: admin

सिरोही जिला कलक्टर धन्यवाद बैज से होंगे सम्मानित । सिरोही(हरीश दवे) , रोहट में आयोजित 18 वी राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में विशेष योगदान के लिए सिरोही जिला कलक्टर डा. भंवर लाल को धन्यवाद बैज से सम्मानित किया जाएगा ।      राजस्थान भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव डॉ पी सी जैन ने बताया कि जंबूरी में विशेष योगदान के लिए राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड संगठन की ओर से 22 फरवरी को जयपुर में सिरोही जिला कलक्टर डा. भंवर लाल को राजस्थान के माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र की गरिमामय उपस्थिति के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम…

Read More

माली समाज ने विधायक का स्वागत कर जताया आभार । शिवगंज(हरीश दवे) , नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर माली समाज के मदन माली के मनोनयन पर माली समाज के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रविवार को विधायक आवास पहुँच विधायक का माली समाज को पार्टी संग़ठन में प्रतिनिधित्व देने पर साफा एवं पुष्पहार पहनकर स्वागत किया।जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को माली समाज के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में युवा समाज अध्यक्ष शंकरलाल सुंदेशा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए विधायक आवास पहुँचे तथा समाज के युवा मदन माली को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान करवाने पर आभार…

Read More

शासनिक राव सारणेश्वर मंदिर पोसालिया में बही भजन भक्ति सरिता । पोसालिया (हरीश दवे), शासनिक राव सारणेश्वर महादेव मंदिर जोयला रोड पोसालिया में देर रात तक बही भजनों की सरिता में श्रोता जमकर झूमे नाचे ।समाजसेवी गोपालसिंह राव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति महाशिव रात्रि पर्व पर शासनिक राव समाज पोसालिया ने विशाल भजन संध्या का आयोजन किया ।भजन संध्या में सुप्रसिद्ध ख्याति प्राप्त भजन गायक हनुमान दास वैष्णव ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुति देकर श्रोताओं जमकर झूमाया और नचाया । “मारो नाथ अमली “, “माजीसा रे मंदरिये भजन पर मातृशक्ति ने जमकर नृत्य किया।भजन गायक दास…

Read More

राजपूत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न । सिरोही(हरीश दवे) , राजपूत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आरासना अंबाजी मंदिर परिसर तहसील पिंडवाड़ा में धूमधाम से संपन्न हुआ । समारोह के संयोजक गोप सिंह देवड़ा ने बताया कि समारोह श्री रेवानाथजी महाराज अजारी के सानिध्य मेंऔर पडीव ठाकुर साहब समिर वीर सिंह जी के मुख्य अतिथि आयोजित हुआ। समारोह में शिक्षा, खेलकूद, राजकीय सेवा, सामाजिक कार्यों, भामाशाह आदि विविध क्षेत्र में से करीब एक सौ से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । उन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मान से नवाजा गया। समारोह…

Read More

पुरोहित ने लगाया फ्री बिजली के नाम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर प्रदेश को धोखा देने का आरोप बिजली में हो रही है अघोषित कटौती और मुख्यमंत्री कर रहे हैं फ्री बिजली का झूठा प्रचार :पुरोहित सिरोही(हरीश दवे), भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाया है कि वे फ्री बिजली के नाम पर प्रदेश के लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जब प्रदेश के लोगों को बिजली उपलब्ध ही नहीं करवा पा रही है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बजट घोषणा के…

Read More

मुख्यमंत्री ने गांधीवादी विचारक गोकुल भाई भट्ट को दी पुष्पांजलि, अजित फाउंडेशन व भारतीय सांस्कृतिक निधि ने भी किया श्रद्धा पूर्वक याद। जयपुर/सिरोही (हरीश दवे), मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर के गोकुल वाटिका में स्वतंत्रता सेनानी एवं गांधीवादी विचारक गोकुल भाई भट्ट की 125वीं जयंती वर्ष समापन एवं स्मारिका विमोचन समारोह में शिरकत की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भट्ट के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि भी अर्पित की । राजस्थान समग्र सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक संयम लोढ़ा, शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा सहित शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय…

Read More

शिव भक्तों को खीर और फल का प्रसाद वितरण हुआ ।महाशिवरात्रि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सारणेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु भक्तों को फलाहार व खीर बांटकर भोलेनाथ के जयकारे लगाए । सिरोही(हरीश दवे), देवनगरी के आराध्य देव सारणेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं व समाज सेवियों ने शिव भक्तों को काउंटर लगाकर प्रसाद का वितरण किया। बड़ी तादाद मे इस मौके पर उपवास रखने वाले और अन्य सभी स्त्री पुरुषों व श्रद्धालुओं ने फल व साबूदाना खीर का प्रसाद ग्रहण किया।शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सिरोही के समीप सारणेश्वर मंदिर में सुबह…

Read More

मुख्यमंत्री का सिरोही दौरा, आदिवासी क्षेत्र का विकास हमारी मुख्य प्राथमिकता: मुख्यमंत्री – सिरोही के शिवगंज में मारवाड़ मीणा समाज महासम्मेलन- जनजाति विकास कोष की राशि 100 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपए की गई – पोसालिया नदी पर पुल निर्माण कराया जाएगा – जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील  सिरोही(हरीश दवे) , मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता और परम्परा संरक्षण में आदिवासियों का अमूल्य योगदान है। शिक्षा, चिकित्सा और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में प्रदेश ने चहुंमुखी प्रगति की है। प्रदेश के विकास में आदिवासी समाज की बराबर हिस्सेदारी रही…

Read More

मीणा समाज के महासम्मेलन में 18 फरवरी को गौतम ऋषि मंदिर आएंगे मुख्यमंत्री । सिरोही(हरीश दवे) माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 फरवरी को चोटिला श्री गौतम ऋषि महादेव मंदिर परिसर में आयोजित मारवाड मीणा समाज का महासम्मेलन में सम्मिलित होंगे।      जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 फरवरी को 12.30 बजे हेलीकाॅप्टर द्धारा धरियावद ( प्रतापगढ) से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे ग्राम चोटिला ( तहसील शिवगंज ) जिला सिरोही पहुंचेगे एवं श्री गौतम ऋषि महादेव मंदिर , चोटिला में आयोजित मारवाड मीणा समाज का महासम्मेलन में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात् दोपहर बाद…

Read More

रेेवदर मे अमृत यात्रा तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन । रेवदर(हरीश दवे), केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सिरोही के द्वारा तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का रंगारंग कार्यक्रम का समापन बाल विकास योजना अधिकारी घेवरचंद राठौड़,सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के परिवीक्षा अधिकारी अशोक कुमार,पोस्ट मास्टर दिनेश भाटी, डॉक्टर नरेश कुमार मेघवाल,प्राचार्य मुकेश कुमार मीणा के आतिथ्य में आयोजित हुआ।पोस्ट मास्टर रेवदर दिनेश भाटी ने सुकन्या समृद्धि योजना,पी.एल.आई, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बारे में जानकारी प्रदान की। चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेश कुमार मेघवाल ने चिरंजीवी योजना,निशुल्क टीबी उपचार, संस्थागत प्रसव के लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की। एस.बी.एम ब्लॉक…

Read More