गोकुल वाड़ी के गोकुल पार्क में स्व.गोकुल भाई भट्ट की मूर्ति का लोकार्पण।

सीएम सलाहकार संयम लोढा ने गोकुल भाई के स्वप्न को पूरा करने का किया आव्हान।

सिरोही(हरिष दवे) ,

शिवगंज नगर के गोकुल वाडी क्षेत्र के गोकुल वाड़ी उद्यान मे महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सर्वोदयी नेता स्वर्गीय गोकुल भाई भट्ट की प्रतिमा का अनावरण राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री सलाहकार के आतिथ्य मे किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सीएम सलाहकार संयम लोढा, शिवगंज नगरपालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची,सिरोही नगर परिषद सभापति महेंद्र मेवाड़ा,अधिशाषी अधिकारी नीलकमल राणावत व मंचासीन गणमान्य जनो का पार्षदो,विभिन्न समाज व औदीच्य गोरवाल ब्राह्मण समाज एवं विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों नगरवासियो एवं नगरपालिका पार्षद द्वारा साफा पोषी कर माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए स्वर्गीय गोकुल भाई भट्ट के राजनीतिक जीवन भारतीय राष्ट्रीय कोंग्रेस के आजादी के आंदोलन में गांधी नेहरू पटेल के साथ योगदान,ग्राम दान,भूदान,सत्याग्रह,शराब बंदी,खादी ग्रामोधोग ,कुटीर उधोग के बढ़ावे व सामाजिक समरसता में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया व संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य गोकुल भाई भट्ट के राजस्थान के एकीकरण व प्रजा मण्डल व कोंग्रेस के आंदोलन पर रोशनी डालते हुए कहा की आज राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू राजस्थान व सिरोही जिले में है उसके पीछे स्वर्गीय गोकुल भाई भट्ट का कड़ा संघर्ष व आंदोलन रहा जिसमे जिले की जनता व आदिवासियों का भी अपूर्व समर्थन मिला और आबू 1956 में राजस्थान में विलय हुआ।आज की पीढ़ी को स्वर्गीय गोकुल भाई व जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भूलना नही चाहिए उन्होंने नगर पालिका के अध्यक्ष को भी आभार जताया और कहा कि देश के महापुरुषों विवेकानंद जी की मूर्ति स्थापना के बाद गोकुल भाई की यह प्रतिमा युवा पीढ़ी को प्रेरणा देगी व हमे भी देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके अधूरे सपनो को पूरा करने का संकल्प दिलाया।

समारोह को शिक्षा विद आशुतोष पटनी, भीख सिंह भाटी, हरीश दवे ने भी संबोधित कर गोकुल भाई को महान मानवता वादी, सत्य और अहिंसा व महात्मा गांधी का सच्चा अनुयायी बताते हुए कहा की आपातकाल का उन्होंने ततकालीन पीएम इंदिरा गांधी की नीतियों से संविधान पर हमला बता इमरजेंसी का विरोध किया व जेल यातना भुगती व आजादी के संघर्ष में छह वर्ष अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ संघर्ष में कठोर कारावास भुगता।पटनी में प्रजा मण्डल आंदोलन पर भी रोशनी डाली।

इस दौरान कोंग्रेस नेता पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा,हरीश राठौड़,हेमलता शर्मा,प्रकाश प्रजापति,कल्पेश त्रिवेदी, महेंद्र दवे,मनोहर जोशी, समाज सेवी रूप चन्द जी सोनी,गनपत सिंह देवड़ा,कोमल परिहार,हीरालाल पालीवाल,मनोहर जोशी,रवि शर्मा,आनन्द मेवाड़ा समेत अनेक जन व युवा महिलाएं मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply