पिंडवाड़ा /राजस्थान ।
सिवेरा जरूरतमंद बच्चों को नोटबुक एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया ।
ग्राम पंचायत सिवेरा में पद स्थापित ग्राम विकास अधिकारी नेनाराम लोहार द्वारा जनजाति क्षेत्रों में आवश्यकता वाले एवं पालनहार योजना से जुड़े हुए बालक बालिकाओं को नोटबुक एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया, इस दौरान भामाशाह ने बताया कि जिन बच्चों के सर से माता पिता का साया उठ जाता है ऐसे बच्चों कि कई वाजिब आवश्यक इच्छाएं मन के अंदर दबी रह जाती है, ऐसे बच्चे हतोत्साहित नहीं हो ,एवं उनकी सार संभाल होती रहे यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है ।चयनित एवं नामांकित ऐसे 50 बालक बालिकाओं को नोटबुक पेन एवं पाठ्य सामग्री प्रदान की गई इस दौरान सिवेरा सरपंच कन्हैया लाल मीणा .अशोक पाल सिंह मीणा, रेवाशंकर रावल. वरिष्ठ शिक्षक जसवंत सिंह ,प्रभु राम मीणा, एवम उच्च माध्यमिक विद्यालय मालणु व्याख्याता केसाराम. व्याख्याता गोपीलाल. एवं सिवेरा का स्टाफ मे प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा. शिक्षक भीम सिंह. सदाराम सुरेश. कुमार खेताराम सहित स्टाफ उपस्थित रहा ।
