आबूरोड, सिरोही
– आबूरोड पंचायत समिति सभागार परिसर में आईसीआईसीआई फाउंडेशन के द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम के तहत बकरी पालन के साथ मुर्गी पालन को बढावा देने के लिए मुर्गी घर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ।
इस कार्यक्रम मे आबूरोड ब्लॉक के 7 गांव के 35 महिला किसानो ने भाग लिया, इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य मीरकी बाई गरासिया, आबूरोड के खड़ात सरपंच केसरी देवी, शंकरलाल गरासिया, वार्ड पंच मनाराम एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातपुर से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री भगाराम रहे, उन्होने किसान महिलाओं को उन्नत मुर्गीपालन करने और इसको बढावा देने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही उन्नत बकरी पालन को बढावा देने और रोजगार के नये साधन सृजन करने के लिए भी प्रेरित किया, ताकि आजीविका के नये स्त्रोत विकसित हो ओर आय में वृद्धि हो, महिला किसान आत्मनिर्भर बन सके, इसी के साथ ही आईसीआईसीआई फाउंडेशन से उपस्थित विकास अधिकारी पवन धर्मावत एवं रामाराम गरासिया भाखर द्वारा भी महिलाओं को उन्नत मुर्गी पालन करने के तरीकों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, बाद मे सभी महिलाओं को अतिथियों के हाथों से 35 मुर्गी घर वितरित कराये गये ! व आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से चलाये जा रहे ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

