केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी तन्मय कुमार की अध्यक्षता मेंअशान्वित जिला कार्यक्रम समीक्षा की बैठक ली सिरोही(हरीश दवे) , आशान्वित जिला कार्यक्रम की उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में विस्तृत प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने के लिए आशान्वित जिला कार्यक्रम सिरोही के केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी तन्मय कुमार आईएएस की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आत्मा के सभागाार में सम्पन्न हुई। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी तन्मय कुमार ने आशान्वित जिला कार्यक्रम की बैठक लेते हुए प्रमुख 5 थीम- स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन एवं बुनियादी ढांचा के विभिन्न इण्डीकेटर्स पर विस्तृत चर्चा करते हुये प्रगति के…
Author: admin
जिला कारागृह, सिरोही का न्यायाधीशों द्वारा औचक निरीक्षण सिरोही(हरीश दवे), राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार श्रीमती रूपा गुप्ता, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सिरोही व रामदेव सांदू, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही द्वारा जिला कारागृह, सिरोही का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा जिला कारागृह के कैमरे, कंप्यूटर कक्ष, सभी बैरकों, भोजनशाला, डिस्पेंशरी आदि का निरीक्षण करते हुए विचाराधीन बंदियों से उनके रहने, खाने-पीने, दैनिक आवश्यकताओं से संबंधित व्यवस्थाओं के विषय में, उनके लंबित विचाराधीन प्रकरणों के संबंध में, तथा अन्य समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। श्रीमती गुप्ता ने निरीक्षण के…
केंद्रीय प्रभारी सचिव तन्मय कुमार ने नीति आयोग के कार्यो का किया निरीक्षण । झाड़ोली / पिंडवाड़ा रिपोर्ट पीराराम प्रजापत, ग्राम झाडोली में भारत सरकार के अवर सचिव एवं केंद्रीय प्रभारी सचिव तन्मय कुमार ने सिवेरा रोड पर स्थित पौधशाला का निरीक्षण किया और वहां पर छायादार व फलदार पौधे रोपे । जिला कलेक्टर डॉक्टर भवरलाल व जिला परिषद सी ई ओ डॉ शुभमंगला ने भी पौधरोपण किया । पौधशाला के विकास से सचिव बहुत खुश हुए और सरपन्स कैलाश सुथार व ग्राम विकास अधिकारी हंसाराम व पंसायत के सदस्यों की प्रशंशा की । बाद में सचिव ग्राम के अति…
सिवेरा / पिंडवाड़ा, राजस्थान। नेशनल मीन्स छात्रवर्ती योजना में सिवेरा की तनीषा का चयन । रा उ मा स्कूल सिवेरा की कक्षा आठवी की छात्रा तनीषा कुमारी का नेशनल मीन्स छात्रवर्ती योजना में इस सत्र से चयन हुआ है जिससे ग्रामीण क्षेत्र मि खुशी की लहर है इस योजना में क्लास नवी से बाहरवी तक सरकार द्वारा छात्रवर्ती मिलती है इस गाव में पहली बार चयन पर सब ग्रामीण खुश है मीन्स प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया पहली बार 6 छात्रों को परीक्षा दिलवाई थी जिसमे से।तनीषा का चयन हुआ है प्रधानाचार्य बाबुलाल मीणा ने चयन पर खुशी जाहिर करते…
नगर परिषद की बोर्ड बैठक में छाया रहा सीवरेज व गैस कनेक्शन खुदाई का मुद्दा,अन्य प्रस्ताव पारित, सिरोही(हरीश दवे), सिरोही नगर की साधारण सभा की बेठक विधायक संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य व सभापति महेंद्र मेवाड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें आयुक्त सुशील पुरोहित ने अजेंडा रखा जिस पर सभागार में पक्ष विपक्ष के पार्षदो ने मुद्दों पर चर्चा करते हुए छह कार्यो पर सहमति बनाई। भाजपा पार्षद प्रवीण राठौड़ ने काफी उठाये मुद्दे तो भाजपा पार्षद गीता पुरोहित,कोंग्रेस पार्षदसुधांशु गौड़, पार्षद अरुण ओझा भाजपा, पार्षद धनपत सिंह राठौड़, भाजपा पार्षद सुरेश सगरवंशी ने रुड़ीप व ने गैस कम्पनी…
वेबटेक कंप्यूटर छठी बार सर्वश्रेष्ठता अवार्ड से सम्मानित , लगातार छठी बार मिला सर्वश्रेष्ठ (बेस्ट कंप्यूटर इंस्टिट्यूट) अवार्ड , सिरोही(हरीश दवे), राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित आरकेसीएल के सिरोही-जालोर-पाली जिले के सर्विस प्रोवाइडर नेपच्यून इन्फोटेक लिमिटेड द्वारा जालोर जिले के भीनमाल में एक रिसोर्ट में आयोजित तीनो जिलो के सांमुहिक कंप्यूटर संस्थान एवं आईटी ज्ञान केंद्रों के त्रि-जिला स्तरीय वार्षिक पुरस्कार एवं स्नेह मिलन समारोह में सिरोही जिला मुख्यालय स्थित वेबटेक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट संस्थान को सिरोही-जालोर-पाली जिले के सर्वश्रेष्ठ कंप्यूटर संस्था (बेस्ट कंप्यूटर इंस्टिट्यूट) अवार्ड से सम्मानित किया गया ।आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि आरकेसीएल के सिरोही-जालोर-पाली परियोजना अधिकारी हर्षवर्धन जयपाल…
भाजपा नगर मण्डल पिण्डवाड़ा का “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम आयोजित। V24 न्यूज़/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा, पिण्डवाड़ा- भारतीय जनता पार्टी पिण्डवाड़ा के सानिध्य मे 9 साल सेवा समर्पण गरीब कल्याण योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के निर्देशानुसार*भाजपा पिण्डवाडा मण्डल के 2 शक्ति केन्द्र प्रधानमंत्री मोदी जी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बुथ सम्पर्क गहलोत भवन बाण मन्दिर के पास पिण्डवाडा मण्डल के कार्यकर्ताओ के साथ गुजरात आये हुए विस्तारक के रुप मे अंकीत पटेल का मण्डल का स्वागत किया गया, पुर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक रावल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भंवर पटेल,ओबीसी जिला उपाध्यक्ष संतोष…
अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के बाहर ट्रक के नीचे आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत। पिंडवाड़ा/ सिरोही, रिपोर्ट भुपेंद्र परमार, पिंडवाड़ा अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के बाहर ट्रक के नीचे आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत बारिश में ट्रक पर तिरपाल लगाते समय नीचे गिरा था युवक नीचे गिरते ही ट्रक के टायर के नीचे आया युवक युवक को पहुचाया अस्पताल सूचना पर ASI सोमाराम मीणा मय जाब्ता पहुचे मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया राजसमंद जिले के बादणी निवासी अफजल की हुई मौत पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र का है मामला
विधायक संयम लोढ़ा ने दिया मानवता का परिचय, घायल को अपनी गाड़ी से पहुंचाया चिकित्सालय दो ट्रको में भिड़ंत में चालक गंभीर घायल , सिरोही(हरीश दवे) , गोयली चौराहे और विजय पताका के बीच दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रक चालक ट्रक के अंदर फस गया। विधायक संयम लोढ़ा शिवगंज से सिरोही से आ रहे थे। सड़क पर दुर्घटना देखकर विधायक ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और लोगों की मदद से ट्रक में फंसे घायल को बाहर निकाला एवं अपनी गाड़ी में चालक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। लोढ़ा ने मौके मौजूद चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देकर चालक…
जिले के प्रभारी सचिव पीसी किशन ने आपदा नियंत्रण कक्ष व फ्लैगशिप योजनाओ की ली जानकारी। सिरोही(हरीश दवे), जिले के प्रभारी सचिव पीसी किशन ने कलेक्टर कार्यालय में संचालित आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों एवं उसके निस्तारण की प्रक्रिया, आपदा बचाव वाहन में राहत बचाव के लिए संसाधन तथा नागरिक सुरक्षा दल के सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के वक्त जिला कलेक्टर डॉ. भवरलाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी,डॉ. टी. सुमंगला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कालूराम खोड,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद दवे समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित…