भाजपा का माइक्रोमैनेजमेंट और बूथ जीतो का मूलमंत्र जीत का आधार – विस्तारक

मेरा बूथ सबसे मजबूत महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल के माध्यम से बूथ स्तर पर पहुंचे विस्तारक

बूथ टोली का गठन और सत्यापन हो रहा ,

सिरोही(हरीश दवे),

प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कुशासन से मुक्ति और भाजपा के जीत के इस रोडमैप को मजबूती देने के लिए विस्तारक कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पार्टी के मूल मंत्र बूथ समितियों का गठन,पन्ना प्रमुख नियुक्ति और सत्यापन के साथ बूथ सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न करके चुनावी जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे। ये बात भाजपा नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं से नगर के विस्तारक सूरत महानगर के भाजपा नेता भरत भाई फालकी ने कही।गत 28 जून से 4 जुलाई तक चल रहे भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत महाअभियान के तहत लगातार चौथे दिन देवनगरी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचकर भरत भाई फालकी ने राजनेतिक दल के लिए बूथ की महत्ता से अवगत कराया। इस मौके पर विधानसभा विस्तारक दिलीप दवे और नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल सहित उनकी टीम के साथ बूथ समितियों के गठन, पन्ना प्रमुख चयन और सत्यापन, पुनरीक्षण आदि कार्य विस्तारक की देखरेख में किया गया। विस्तारक ने पार्टी के बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक और स्थानीय समिति कार्यकर्ताओं को बताया कि मिशन 2023 को ध्यान में रखकर जीत के इस रोडमैप को मजबूत करें और जहां कमियां है उसमें सुधार करें। कहां की बूथ समिति चुनाव के दौरान मुख्य निर्णायक भूमिका रहती है और वे पार्टी के पक्ष में प्रभावी मतदान कराने में महत्ती भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, सामाजिक श्रेणी का समावेश,पार्टी के कार्यक्रम निचले स्तर पर आयोजन करने, जन समस्याओं के निराकरण में भागीदारी आदि विषय पर जोर देकर कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने की सलाह दी। अभियान के दौरान विस्तारक फालकी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और कई गोष्टी, चर्चा, बैठक आदि करके विचार और सुझाव को संकलित किया।बूथ स्तर के आयोजन में नगर के गली मोहल्ला में विस्तारक ने मतदाताओं से भी बातचीत करके उनका मन टटोला और सभी को मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों से अवगत कराया।

विस्तारक ने लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों, योजनाओं से देश को नई ऊंचाइयां मिली है और उनका लाभ अब निचले तबके तक सीधा पहुंच रहा है।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने विस्तारक को आश्वस्त कर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओ में मोदीजी के भोपाल में किये आवाहन राष्ट्र प्रथम और विकसित भारत निर्माण के संकल्प के साथ आगामी चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने के संकल्प को नवचेतना मिली है।नगर के बूथ अध्यक्ष चुन्नीलाल पटेल, ललित प्रजापत, कपूराराम पटेल,हितेंद्र ओझा, प्रदीप प्रजापत,भंवरलाल माली,गोविंद सैनी,कन्हेयालाल पटेल,प्रशांतसिंह, हिमांशु वाघेला, सुनील गुप्ता, पार्षद मणिदेवी माली,गोपाल माली, गीता पुरोहित,सुरेश सगरवंशी, अरुण ओझा,नेता प्रतिपक्ष मगन मीणा, प्रवीण राठौड़, गोविंद माली, पालक नारायण देवासी, अनील प्रजापत,नगर मंत्री महेंद्र माली, अजय भट्ट, महिपाल चारण, जब्बरसिंह चौहान, विजय पटेल, हितेश माली, प्रफुल्ल माली,जितेंद्र खत्री, अशोक पुरोहित दमयंती दादी रणछोड़ प्रजापत मानक सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने विस्तारक के साथ बैठकर कार्य में सहयोग किया।

Share.
Leave A Reply