गुप्ता पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संयोजक नियुक्त
सिरोही(हरीश दवे) ,
पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष केके गुप्ता व महामंत्री राकेश अग्रवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सिरोही निवासी सुनील कुमार गुप्ता को प्रदेश के मानवसेवा प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। गुप्ता को प्रदेश संयोजक नियुक्त करने पर सभी में खुशी की लहर है। सुनील कुमार गुप्ता वर्तमान में श्री अग्रसेन दिव्यांग सेवा संस्थान सिरोही के प्रबन्धक के पद पर कार्यरत है।
श्री अग्रवाल सेवा संस्थान सिरोही के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने इस नियुक्ति पर इन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। अग्रकुल परिवार सेवा फाउन्डेशन मुम्बई के प्रदेश अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष राधा सिहंल एंव अन्य सदस्यों ने भी खुशी जाहिर करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
