पिण्डवाड़ा भाजपा मंडल ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” का संकल्प लेते हुये बुथ शक्ति केन्द्र सम्मेलन रखा l

V24 न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिण्डवाड़ा- भाजपा मंडल पिण्डवाडा ने आज “मेरा बूथ सबसे मजबूत” का संकल्प लेते हुवे बुथ शक्ति केन्द्र सम्मेलन कार्यक्रम रखा,जिसकी अध्यक्षता आबू पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासीया ने की एवं सम्मेलन की शुरूआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को नमन कर किया, बूथ सम्मेलन में भाजपा केन्द्रीय कार्यालय से चयनित विस्तारक अंकीत पटेल जी का स्वागत सम्मान करते हुए मण्डल अध्यक्ष महावीर यति ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि केंद्रीय नेतृत्व ने विस्तारक के रूप मे एक प्रबुध् कार्यकर्ता को हमारे बीच भेजा है l

अपने संबोधन मे श्री अंकीत पटेल ने सभी बुथ अध्यक्षों को कार्य विभाजन करने के लिए कहा और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पुर्ण हो गई है और मुझे लगता है कि आपके मण्डल का कार्य सिरोही जिले के सभी मण्डल मे आगे है।विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को मोदीजी के 9 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्यो से अवगत कराया उन्होंने आवाह्न किया कि सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार मे हुय जनकल्याण की योजनाओं को जन जन तक पहुचायें।कार्यक्रम मे मण्डल महामंत्री रमेश चौहान ने कहा सभी मंडल कार्यकर्ताओं को विस्तारक जी द्वारा बताई गई सभी बातों पर गंभीरता से अमल करने का आग्रह किया और नगर बुथ संयोजक शंकर हीरागर ने भी कहा कार्यकर्ताओं को बताये गए उद्देश्यो को गंभीरता के साथ पुरा करना चाहिए। नव मतदाता जिला संयोजक जसवंत कुंवर ने बताया मोदी सरकार समाज के सबसे निचले तबके के लिए कई योजनाएं ला रहे है और यही कारण है कि मोदी जी आज सबसे लोक प्रिय नेता है और कहा परिवार मे जिनकी आयु 18 साल हो चुकी है उनके नाम वोटर सुची मे जोडे जाये,आज इस कार्यक्रम मे मण्डल ने पिछले सालो मे जो कार्यक्रम किये गये कार्य का अवलोकन कम्प्युटर व प्रोजेक्टर लगाकर दिखाये गये।

राष्ट्रगान उपरांत भारत माता के जयकारे के साथ मोदी जी जिंदाबाद के नारों के साथ सम्मेलन समाप्त हुआ।आज इस अवसर पर जिलामंत्री सीमा भाटीया,सन्तोष गहलोत , सज्जन कुंवर, तगाराम परमार , नाथुलाल वछेठा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भंवर पटेल , गंगाबेन हीरागर,महामंत्री तिलोक प्रजापत,कमलेश पुरोहित,दिलीप जैन,चेतन अग्रवाल,शक्तिकेंद्र संयोजक माधुराम प्रजापत बुथ अध्यक्ष विक्रम पुरोहित,यशपाल जैन, मुकेश पटेल,पकंज अग्रवाल , मोर्ची अध्यक्ष शक्तिपाल सिंह, दिनेश प्रजापत,शैल सिंह, सन्तोष अग्रवाल,विभिन्न पदाधिकारीगण हितेश रावल, रमेश भाटीया,मालाराम देवासी, सुशील प्रजापत,विजय गुर्जर, वागाराम घांची,भीमाराम घांची, कान्तीलाल प्रजापत,चेलाराम मेघवाल,भूपेन्द्र सिंह,पार्षद शंकर पटेल देवाराम हीरागर महिला मोर्चा के जमना प्रजापत सुनीता यति अनीता अग्रवाल गुड्डी देवी एवं अनैक कार्यकर्ताओ की उपस्थित रही पुरे कार्यक्रम की जानकारी छायाचित्र मिडिया प्रभारी कमलेश गर्ग ने की।

Share.
Leave A Reply