वराल / सिरोही : ग्रामीणों ने जल संरक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली
सिरोही(हरीश दवे),
निकटवर्ती ग्राम वराल के ग्रामीणों ने गाव का जल बजट बजट सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस संस्था व वराल के ग्रामीणों ने तीन दिवसीय जल संरक्षण योजना निर्माण कार्यशाला में भाग लेकर गांव का जल बजट तैयार किया,
कार्यशाला में गांव में जल की आवक जावक के बारे में समझा व जल का संरक्षण हेतु भविष्य में कार्य करने के लिए सहमति कर एक्शन प्लान तैयार किया, कार्यशाला के समापन समारोह में ग्रामीणों ने रैली निकाल कर लोगो को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
