Author: admin

राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त स्कूल शिक्षा ने वृक्षारोपण किया , विशू वेंकटेश ने 9 वें जन्मदिन पर लगाये 9 पौधे, सिरोही(हरीश दवे), राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में डां. टी. शुभमंगला राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त स्कूली शिक्षा में पौधारोपण किया । विद्यालय के उत्सव जयंती प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ टी.शभमंगला ने अपने पुत्र विशू वेंकटेश के 9 वें जन्म दिन पर नौ फलदार पौधे लगाकर वृक्षारोपण की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार को संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी सौंपी।राव के अनुसार जन्मदिन, शादी की सालगिरह, विशेष अवसरों एवं अन्य हर्ष के लम्हों…

Read More

राजस्थान तीरंदाजी संघ की टेक्निकल हेड बनी डॉ मधु यादव, सिरोही(हरीश दवे), राजस्थान तीरंदाजी संघ के  तत्वाधान में बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिरोही के डॉक्टर मधु यादव का टेक्निकल  ऑफिशियल के रूप में नियुक्ति हुई है राजस्थान तीरंदाजी संघ के जनरल महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर में 27  अगस्त से 29 अगस्त तक आयोजित होगी डॉ मधु यादव वर्तमान में सिरोही जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र   अरविंद मैदान पर संविदा प्रशिक्षक तीरंदाजी के रूप में कार्यरत है यादव खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं साथी तीरंदाजी के तकनीकी कौशल्या के…

Read More

चुनाव का बिगुल बज चुका है प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार,जिले की तीनों सीटो पर भाजपा का परचम– प्रमोद सामर भाजपा ने की विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत, मिसकॉल के माध्यम से बनेंगे सदस्य, कांग्रेस विचारधारा को छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, सिरोही(हरीश दवे) , भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को विजय पताका मंदिर मे आयोजित हुई।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।बैठक में आगामी होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।बैठक में जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारियों…

Read More

पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान। कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाडा स्थानीय विद्यालय में आज “नो बेग डे” के तहत “सुरक्षित विद्यालय और सुरक्षित राजस्थान” की थीम पर गुड टच और बेड टच की जानकारी दी गई| संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि इस हेतु विभाग द्वारा प्रदेय डोकमेंट्री मूवी दिखाई गई | छात्राओं को व. अध्यापिका निर्मला कोली और गतिविधि प्रभारी खुशवंत कुमार माली तथा छात्रों को व.अ मनोहर सिंह व हरीश कुमार मीणा ने सूचना दी| इन्ही के नेतृत्व मे प्रसार भाषण के माध्यम से विभिन्न प्रकार के टच को पहचानकर विभेद करना व अभिभावक…

Read More

सिरोही,राजस्थान। कालन्द्री – ग्रामीण ओलम्पिक खेल में सहयोग करने पर किया भामाशाह का अभिनन्दन। कालन्द्री में चल रहे ब्लॉक स्तरीय राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता में सहयोग करने पर विद्यालय परिसर में भामाशाह तेज पाल जी सोनी के प्रतिनिधि गो सेवक मोतीसिंह का विद्यालय परिवार द्वारा अभिनन्दन किया गया मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पीईईओ अमृतलाल माली सहित समस्त स्टाफ, एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों के सतत प्रयत्न से भामाशाहों को प्रेरित किया जा रहा है इसी कड़ी में भामाशाह सोनी द्वारा ग्रामीण ओलंपिक में खेल रहे खिलाड़ियों के भोजन हेतु 21000 रुपए का आर्थिक सहयोग प्राप्त किया,इस…

Read More

कांग्रेस ने इस बार मीणा समाज को टिकट नहीं दिया तो मीणा समाज दूसरा रास्ता निकालने को विवश -उमाराम सिरोही, राजस्थान l रिपोर्ट हरिश दवे , आगामी विधानसभा चुनाव 2023 मध्यनजर रखते हुए श्री गौतम ऋषि ट्रस्ट मीना समाज (सिरोही, जालोर, पाली) के अध्यक्ष उमाराम मीणा ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए बताया कि मीणा समाज परम्परागत वोटर्स कांग्रेसी वोट रहे हैं। ऐसे में लगातार कांग्रेस के पक्ष में मारवाड़ क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिरोही, जालौर, पाली में करीबन 3 लाख से अधिक जनसंख्या में मीणा समाज के लोग निवासरत…

Read More

*विधायक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित* शिवगंज(हरीश दवे) , शहर के सुभाष नगर सर्कल पर शुक्रवार सुबह 8 बजे नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक संयम लोढ़ा, नगर पालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची सहित कांग्रेस जनो ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। कार्यक्रम में विधायक लोढा ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए आजादी के आंदोलन में उनके सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने…

Read More

मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल आयोजित हुआ सखी सम्मेलन सिरोही (हरीश दवे), जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी हाॅल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्चुअल राजीविका की ओर से राज्य स्तरीय सखी सम्मेलन आयोजित हुआ। इस समारोह से वर्चुअल जुडे रहें ।        जिला स्तरीय कार्यक्रम पणिहारी गार्डन में मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने कहा राज्य के मुख्यमंत्री की भी पहल है और समय बदल गया है इसलिए औरतों को घुंघट त्याग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले जमाने में विदेशी आक्रान्ता आते थे जो बहिन बेटियों को उठाकर ले जाते थे। अब वो समय नहीं है। आजादी के…

Read More

समग्र शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता, सिरोही(हरीश दवे), राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर उदयसिंह डीगार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर में राजस्थान सरकार के ऊर्जा भंवरसिंह भाटी एवं निदेशालय में मुख्य लेखाधिकारी समेत आला अधिकारियों से अलग-अलग वार्ता की! समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर डिंगर के नेतृत्व में वार्ता के दौरान पूर्व संविदा अध्यापकों के प्रथम नियुक्ति तिथि से नेशनल परीलाभ एवं पुनः नियुक्ति तिथि से वास्तविक लाभ ,एसीपी आदि के लिए कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अध्यापकों के द्वारा माननीय न्यायालय में दायर…

Read More

सामाजिक संस्था ए. एस. पी. फाउण्डेशन ने किया महारक्तदान शिविर का आयोजन सिरोही(हरीश दवे) , स्थानीय सिंधु धर्मशाला में आयोजित महा रक्तदान शिविर में 47 रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। शुक्रवार को आयोजित हुए शिविर में प्रत्येक व्यक्ति से 1 यूनिट रक्त दिया गया जिसमें एसपी फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव पंडित एवं एवं एवं श्रीमती विजयंता जी ने शिविर में शामिल होकर अपनी उपस्थिति महसूस कराई और साथ ही उन्होनेरक्तदान के फायदे भी बताये।इसके अलावा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवम टीशर्ट देकर उनका उत्साह बढ़ाया ।शिविर में मौजूद अंकित खत्री विजय टेलर्स ने भी लोगों से…

Read More