*काम्बेश्चर महादेव पैदल यात्रा में उमड़ा आस्था का समंदर*

_- पच्चीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा को बना दिया ऐतिहासिक

– विधायक ने अपना संकल्प किया पूरा, पैदल चलकर काम्बेश्वर महादेव मंदिर पहुंच किया नवीनीकृत सडक़ का लोकार्पण

– पैदल जातरुओं के पथ मार्ग पर जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं व संगठनों ने की जलपान की सुविधा,स्वागत में बिछाए पलक पावड़े

_ शिवगंज(हरीश दवे),

अरावली की सुरम्य पर्वत श्रृंखलाओं के बीच उपखंड मुख्यालय से पन्द्रह किलोमीटर की दूरी पर स्थित भगवान महादेव के धाम काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। सेवा समिति की ओर से आयोजित इस २३ वीं यात्रा में श्र्रद्धालुओं का वो सैलाब उमड़ा जो इस यात्रा को ऐतिहासिक बना गया। इस यात्रा में तकरीबन २५ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आलम यह था कि शिवगंज से काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक के पूरे मार्ग पर बाबा के जैकारे लगाते हुए जत्थे के रूप में पैदल यात्री दिखाई दिए। इस दौरान इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद ही रहा। यह भगवान शिव के प्रति विधायक लोढ़ा की आस्था ही है कि एक वर्ष पूर्व यात्रा के दौरान यह संकल्प लिया था कि काम्बेश्चर महादेव मंदिर तक डबल सडक बनाने के बाद उसका लोकार्पण पैदल चलकर काम्बेश्चर धाम पहुंचकर करेंगे। उसी संकल्प को पूरा करते हुए विधायक पैदल चलकर काम्बेश्वर धाम पहुंचे तथा संतो के सानिध्य में सडक़ का फीता काट लोकार्पण किया।

गौरतलब है पिछले २२ वर्षो से सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से सिरोही, पाली व जालोर जिलों में निवास करने वाले धर्म प्रेमी लोगों के प्रमुख आस्था स्थल काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक करीब १५ किलोमीटर की पैदल यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते है। इस वर्ष भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को पैदल यात्रा का आयोजन किया गया था। यात्रा के लिए आमंत्रित साधु संतों का नगर आगमन शनिवार की शाम को ही हो गया था।

रविवार की सुबह पांच बजे गोल बिल्डिंग स्थित गजानंदजी मंदिर में स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती महाराज, वृंदावन के कथा वाचक संत प्रियांशु महाराज, सत्यप्रकाश महाराज, खंदरा के महंत रामनाथ महाराज, आबू मंडल अध्यक्ष भीमगिरी महाराज, शिवराम दास महाराज, महंत कृष्णनाथ महाराज, सती मीरा बाईसा, पंछीदास महाराज, प्रकाशनाथ महाराज, निर्भयनाथ महाराज सहित कई साधु संतों के सानिध्य में विधायक संयम लोढ़ा सहित पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची व सेवा समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महाआरती की। इसके बाद सभी विध्रहर्ता के जैकारें लगाते हुए यात्रा के लिए रवाना हुए।

पैदल यात्रा के दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं का नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। *इन्द्रदेव ने भी अमृत वर्षा कर किया स्वागत* पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से इन दिनों सूर्यदेव भी अपना प्रचंदड रूप दिखा रहे है। जिसके चलते दिन भर तेज गर्मी का माहौल रहता है। जिसके चलते यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि पैदल यात्रियों को गर्मी की वजह से दिक्कतें हो सकती है। लेकिन शनिवार को संतों के आगमन के साथ ही आकाश बादलों से आच्छांदित हो गया। रविवार की सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान बादलों से भरा रहा। इस दौरान ऐसा प्रतीत हुआ कि भगवान इन्द्र ने भी फुहारों के रूप में अमृत वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया हो। आसमान के बादलों से आच्छांदित रहने की वजह से यात्रियों को भी पैदल चलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। *नाचते गाते मंदिर पहुंचे श्रद्धालु* श्रद्धालुओं की आस्था का आलम यह था कि शिवगंज से काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक कई श्रद्धालु डीजे पर नाचते गाते मंदिर पहुंचे, तो रास्ते में कई जगहों पर महिलाओं की टोलियां भजन करते नाचते गाते चल रही थी। पूरे यात्रा मार्ग के दौरान हर कोई भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था से सराबोर नजर आया। विधायक लोढ़ा भी धर्म ध्वजा हाथ में थामें पूरे रास्ते श्रद्धालुओं व साधु संतों के साथ पैदल मंदिर तक पहुंचे।

*श्रद्धालुओं के स्वागत में बिछाए पलक पावड़े*

शिवगंज से काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक की इस पैदल यात्रा की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर साल यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस वर्ष करीब २५ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में भाग लिया है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में जगह जगह पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व संगठनों की ओर से जलपान तथा नाश्तें की सुविधा की गई थी। पदयात्रा मार्ग पर सारणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, सतगुरु आश्रम, आरके ग्रुप, सेवा परमो धर्म संस्था, जरीवाला ग्रुप, महादेव गु्रप सुमेरपुर, भारत विकास परिषद शिवगंज सुमेरपुर, अमरनाथ महादेव सेवा समिति, शनिधाम मंदिर ट्रस्ट, लायंस और लियो क्लब हिल्स, शांति नगर अंबिका कॉलोनी ग्रुप, सोनाराम केसरपुरा ग्रुप, खाटू श्याम सेवा समिति,शैतान सिंह शंकर सिंह, जय माता दी ग्रुप,स्व अनिल कुमार गणेशाराम भाटी, श्री श्याम मित्र मंडल अरावली चैरिटेबल ट्रस्ट, महाकाल ग्रुप, काबेश्वर महादेव ग्रुप की ओर से यात्रियों के लिए नाश्ता, फ्रूट, शीतल पेय,चाय, नमकीन,पेयजल आदि की व्यवस्था की गई। *विधायक ने पूरा किया संकल्प* विगत वर्ष आयोजित पदयात्रा के दौरान विधायक संयम लोढ़ा ने यह संकल्प लिया था कि काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक डबल सडक का निर्माण कार्य करवाने के बाद इसका लोकार्पण करने के लिए वे पैदल काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेंगे। इसी संकल्प को आज विधायक ने पूरा करते हुए पूरे पन्द्रह किलोमीटर पैदल चलकर काम्बेश्वर धाम पहुंचे तथा शिवद्वार के समीप साधु संतों की उपस्थिति एवं महादेव के जैकारों के बीच उन्होंने करीब आठ करोड़ की लागत से नवीनीकृत काम्बेश्वर महादेव सडक़ का फीताकाट कर विधिवत लोकार्पण किया। गौरतलब है कि आज से २३ वर्ष पूर्व जब इस यात्रा का शुभारंभ हुआ था तब काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक डामरीकृत सडक़ का निर्माण विधायक संयम लोढ़ा के प्रयासों से हुआ था उस समय भी विधायक पैदल मंदिर तक पहुंचे थे। उसके बाद से यात्रा अनवतर जारी है।

*जलाभिषेक के बाद हुआ धर्मसभा का आयोजन*

यात्रा के काम्बेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर मंदिर में अभिषेक किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात कुमावत समाज धर्मशाला में धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा को स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती महाराज, बाल संत प्रियांशु महाराज, मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा, पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रियांशु महाराज, स्वामी हितेश्वरानंद महाराज सहित सेवा समिति के पदाधिकारियों ने काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक डबल सडक़ बनाने का वादा पूरा करने के लिए विधायक लोढ़ा का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सेवा समिति की ओर से विधायक सहित साधु संतों एवं अन्य अतिथियों का साफा एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।

*आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों का सम्मान*

धर्मसभा में पदयात्रा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने वाले दानदाता आनंद सिंह देवड़ा, यशवंत सिंह देवड़ा, प्रभु भाई घांची ,विक्रम कुमार कुमावत, महेंद्र कुमार रावल, भगत पार्टी, महेंद्र कुमार चौधरी, सोनाराम कुमावत, नारायण लाल कुमावत ,जसराज कुमावत, राजेंद्र कुमार, संजय अरोड़ा, सत्येंद्र सिंह, छोगाराम देवासी, अचला राम कुमावत, अल्पेश कुमार,जानकी देवी, नरेश कुमार, कान सिंह, महेंद्र सिंह राजपुरोहित,सुशील राजपुरोहित, करण कुमार माली आदि कई दानदाताओं का समिति की ओर से स्वागत किया गया। यात्रा का समापन भोजन प्रसादी के बाद हुआ।

*यात्रा को सफल बनाने में इनका रहा सहयोग*

पदयात्रा में सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुमावत, संरक्षक बाबूलाल परिहार, संयोजक महेंद्र कुमार दवे,उपाध्यक्ष मुकेश बोराणा, जीतू माली,सहमंत्री अरविंद कुमार,पुखराज कुमावत, उप कोषाध्यक्ष ताराराम कुमावत, प्रचार मंत्री महेंद्र कुमार राठौर, जीतू देवता, नरेश सिंधी,चंपालाल चौहान,रमेश कुमावत,दिनेश माली, सुरेश कुमार माली, चंपालाल गर्ग,लक्ष्मण रावल, खेताराम कुमावत, रवि माली,ओटाराम घांची,सुरेश कुमार माली, गोपाल माली,मांगीलाल गहलोत, भबुत राम माली, हेमंत छीपा आदि का सहयोग रहा।

Share.
Leave A Reply