पूर्व साक्षरता प्रेरको ने लिया आंदोलन का निर्णय,
सिरोही(हरीश दवे),
राजस्थान सरकार के शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा प्रस्तावित गांधी प्रेरकों के पद पर समायोजन की मांग को लेकर पूर्व में रहे साक्षरता प्रेरक एकीकृत कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदयसिंह डीगांर के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे !
इससे पूर्व जिले भर से आए दर्जनों साक्षरता लड़कों ने राजमाता धर्मशाला सिरोही में बैठक कर महात्मा गांधी सेवा प्रेरक पद पर प्राथमिकता के साथ आयु एवं शैक्षिक योग्यता में छूट की मांग करते हुए समायोजन की मांग उठाई ! बैठक के बाद रैली के रूप में साक्षरता प्रेरक कर्मचारी नेता डॉक्टर उदयसिंह डीगांर एवं जीवनदान चारण के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा ! इसी क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को ज्ञापन सौंप कर साक्षरता प्रेरकों के समायोजन की मांग उठाई! उन्होंने बताया कि साक्षरता प्रेरकों के महात्मा गांधी प्रेरक पद पर समायोजन को लेकर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मातृशक्ति द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन कर भुख हड़ताल की चेतावनी दी गई है!
बैठक एवं ज्ञापन के दौरान एकीकृत महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदयसिंह डीगांर , जिला अध्यक्ष जीवनदांचरण, जिला जिला प्रवक्ता कमलसिंह , सलमा पठान ,गोपाल परिहार, विनोद मीणा, विष्णु रावल ,लतिका देवी, प्रेमलता मेघवाल, देवेंद्र सिंह परिहार, डिंपल रावल ,ज्योत्सना डाबी, टेकराम , माधवराव, माया देवी, नारायण लाल मेघवाल, राज कर चारण, मधुदेवी लक्ष्मी देवी, विद्या देवी, हिना रावल, भंवरलाल, चोपाराम गरासिया, हीरालाल रावल, नर्मदा देवी, आबिद खान, अंकिता खंडेलवाल, हेतल भारती ,मेवा कुमारी , प्रभुराम ,प्रकाशचंद्र समेत दर्जनों साक्षरता प्रेरक मौजूद थे।
