सिरोही शहर में जल कनेक्शन के लिए शिविर होंगे आयोजित
सिरोही(हरीश दवे),
जिले में आर.यू.आई.डी.पी. द्वारा शहर में चल रहे सीवरेज एवं जलप्रदाय परियोजना कार्य अन्तर्गत शहर के आमजन को नए जल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने के लिए जिले में कैम्पों का आयेाजन किया जाएगा।आरयूआईडीपी, पीआईयू के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोडा ने बताया कि सिरोही शहर में 4 व 5 सितम्बर को आदर्श नगर क्षैत्र के लिए गणपति मंदिर के पास, 11 व 12 सितम्बर को अमर नगर, शिव नगर, सुभाष नगर क्षैत्र के लिए अमर नगर सामुदायिक भवन के आॅगनवाडी में, 13 से 15 सितम्बर को तारा नगर, शास्त्री नगर, सार्दुलपुरा, भाट बस्ती, सीएमएसओ कार्यालय, आशापुरा काॅलोनी क्षेत्र के लिए सीएमएसओ कार्यालय व 21 व 22 सितम्बर को नया वास, खोखा खेजडा, घांची वाडा, मोची वाडा, सैनिक वास के लिए लाल दरवाजा मंदिर के पास शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
