पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान।
कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ,
विद्यालय में आज जिला स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन हुआ|
संस्था प्रधान व आयोजक रंगोत्सव प्रतियोगिता प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि जिले भर से 31 प्रतिभागियों ने पंजीयन किया था | जिसमें कुल 29 प्रतिभागियों ने अलग अलग विधाओ मे अपनी प्रस्तुतियाँ दी| 6 विधाओ में प्रतियोगिताओं का आयोजन समग्र शिक्षा सिरोही के बेनर तले हुआ| जिसमें प्रथम सत्र में टीएलएम निर्माण व शिक्षण अध्यापन प्रतियोगिता हुई जिसमें टीएलएम मे प्रियंका माली उड़ मंडवाडा स्कूल प्रथम तो निरमा माली महात्मा गाँधी स्कूल द्वितीय रही|
वही शिक्षण अध्यापन प्रतियोगिता में मुबारक हुसैन मॉडल स्कूल प्रथम, प्रतिभा आर्य राजकीय बालिका उच्च मा.वि. सिरोही द्वितीय तो वही तृतीय स्थान पर व्याख्याता गणित राकेश कुमार सोलंकी मॉडल स्कूल रहे|
टीएलएम व शिक्षण अध्यापन प्रतियोगिता के निर्णायक नरेंद्र सिंह आढा एपीसी समसा कार्यालय सिरोही, शैतान सिंह पीईईओ झाडोली व लक्ष्मी जोया प्रधानाचार्य जनापुर रहे| द्वितीय सत्र मे संगीत वादन पारंपरिक लोक वाद्य, शास्त्रीय संगीत गायन व पारंपरिक लोक गायन प्रतियोगितायें हुई|
जिसमें लोक वाद्य वादन मे देवेंद्र कुमार पालडी एम स्कूल प्रथम, द्वितीय पुनाराम जांबुडी स्कूल तो तृतीय स्थानीय विद्यालय खुशवंत कुमार माली रहे| पारंपरिक लोक गायन मे दीपक पुरोहित आदर्श डुंगरी स्कूल, द्वितीय गणपत लाल पेरवा स्कूल तो तृतीय ठाकर दीपाली नून विद्यालय रही|
वही संगीत गायन शास्त्रीय संगीत में जितेंद्र परिहार मांडवा विद्यालय प्रथम, द्वितीय कुसम परमार बालिका स्कूल सिरोही तो तृतीय राजेंद्र सिंह सरतरा विद्यालय रहे| संगीत गायन और वादन के निर्णायक संगीत शिक्षक आदित्य बिरला स्कूल संजय सर तथा नलिन शर्मा संगीत शिक्षक लक्ष्मीपत सिंघानिया जेकेपुरम स्कूल रहे| इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एडीपीसी मांगीलाल गर्ग ने विजेता शिक्षको को पुरष्कृत किया तथा आशीर्वचन प्रदान करते हुए उत्साह वर्धन किया और जीवन में आगे बढ़ने और छात्रों की प्रतिभा निखारने हेतु प्रेरित किया| साथ ही उत्तम आयोजन हेतु स्थानीय विद्यालय को बधाई दी|
कार्यक्रम का उत्तम, सफल और रोचक संचालन उप प्रधानाचार्य जितेंद्र रावल ने किया| कार्यक्रम मे विद्यालय के स्कॉउट गाइड ने अपनी जिम्मेदारियों का सुंदर निर्वहन कर निर्णायको और अतिथियो का मन मोह लिया! इस अवसर पर समस्त शाला परिवार और जिले भर से पधारे शिक्षक गण उपस्थित रहे|
