Author: admin

पिंडवाड़ा/सिरोही, राजस्थान। पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न। V24 न्यूज चैनल/ भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा , पिण्डवाड़ा 22 मार्च 2025, स्थानीय अंबेडकर भवन में आज पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक विधानसभा प्रभारी भरत जी संराधना के मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष आनंद जी जोशी की अध्यक्षता में एवं का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अचल सिंह बलिया, विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी लीला राम गरासिया, पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया, पूर्वसचिव प्रदेश कांग्रेस निंबाराम गरासिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राकेश रावल, विधानसभा अध्यक्ष यूथ अशोक गरासिया जिला उपाध्यक्ष महेश दान चारण, के आतिथ्य मे आहूत की गईं. इस मौके पर विधानसभा प्रभारी,भरत…

Read More

सिरोही, राजस्थान । पिंडवाड़ा : दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट की वारदात आई सामने, 4 बदमाशों ने चाकू दिखाकर निजी फ़ाइंसेस कम्पनी में काम करने वाले दो व्यक्तियों से की लूट, बदमाशों ने युवकों से करीब 1 लाख से अधिक रुपए, मोबाइल व अन्य दस्तावेज लेकर हुए फरार, लूट के बाद फाइनेंस कंपनी के भूपेंद्र सिंह व अनिल कुमार ने थाने पहुंच सुनाई आपबीती, भूपेंद्र सिंह व अनिल पिंडवाड़ा में एक निजी फाइनेंस कंपनी में करते हे काम, रोहिडा थाना क्षेत्र के वालोरिया सिलवा फली में हुई लूट की वारदात

Read More

*माउंट आबू में विश्व गौरैया दिवस पर गौरैया बचाओ अभियान का शुभारंभ* माउंट आबू (राजस्थान): आज विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर, माउंट आबू क्षेत्र में गौरैया की घटती आबादी को बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इंडियन नेचर एंड वाइल्डलाइफ फाउंडेशन और माटी क्लब सेवा संस्थान ने संयुक्त रूप से “गौरैया बचाओ अभियान” की शुरुआत की, अभियान की शुरुआत माउंट आबू के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) श्री शुभम जैन को गौरैया घर भेंट करके की गई। गौरैया हमारे पर्यावरण का अभिन्न अंग हैं। वे कीटों को नियंत्रित करती हैं, फसलों की रक्षा करती हैं और बीजों…

Read More

पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, पुलिस पहुंची मौके पर , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समाजसेवी शिवलाल प्रजापति की मदद से शव को रखवाया पिंडवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में , मृतक था बालोतरा जिला निवासी धन्नाराम मेघवाल, पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के शिव शक्ति होटल के पास हुआ हादसा।

Read More

माउंट आबू/ सिरोही , राजस्थान । *डॉ. अनुराग यादव ने केंद्रीय विद्यालय आबूपर्वत का किया निरीक्षण* केंद्रीय विद्यालय जयपुर संभाग के उपायुक्त डॉ. अनुराग यादव ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबूपर्वत का गुरूवार को निरीक्षण किया। प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने गुलदस्ता देखकर एवं साफा पहनकर उपायुक्त का स्वागत किया। उपायुक्त ने स्कूल परिसर में पीएम श्री योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर अपने सुझाव दिए। उपायुक्त ने खेल मैदान, कक्षा कक्ष, कार्यालय, स्कूल के विभिन्न विभागों एवं प्रयोगशालाओं का निरिक्षण करते हुए आवश्यक सुझाव दिए | विद्यालय कर्मचारियों से पढ़ाई सम्बन्धी जानकारी ली साथ ही…

Read More

सिरोही, राजस्थान । *उप प्राचार्य संघर्ष समिति का प्राचार्य डीपीसी हेतु माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन* उप प्राचार्य संघर्ष समिति जिला सिरोही ने कलेक्टर महोदया के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, माननीय शिक्षा मंत्री व निदेशक महोदय के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें संघर्ष समिति ने उप प्राचार्य से प्राचार्य पदोन्नति (रिव्यू 2023-24 व नियमित 2024-25) 31 मार्च से पूर्व करने की मांग रखी | जिला संयोजक रामावतार ने बताया कि सरकार ने 2023-24 हेतु 100% तथा 2024-25 हेतु दो वर्ष का अनुभव में शिथिलन दे रखा है जो 31 मार्च को समाप्त होने जा रहा है। इसलिए विभाग दोनों डीपीसी 31…

Read More

पिंडवाड़ा/ सिरोही राजस्थान। सिरोही : रावल ब्राह्मण बारह शासन संस्थान का भव्य होली स्नेह मिलन समारोह कल । राकेश रावल अजारी ने जानकारी देकर बताया कि जिला मुख्यालय के गोयली रोड स्थित छात्रावास में रविवार को आयोजित होगी बैठक । समारोह में पाली-जालोर-सिरोही के समाज बंधु लेंगे भाग, बैठक में छात्रावास संस्थान के नये दायित्व, संचालन कमेटी का गठन, शिक्षा व विकास में किए गए कार्य तथा आगामी योजनाओं पर होगा विचार विमर्श, आयोजन को लेकर बारह शासन को किया आमन्त्रित, साथ ही कमेटी की ओर से छात्रावास में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रुप ।

Read More

पिंडवाड़ा/ सिरोही राजस्थान। सिरोही के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर शाम करीब 5 बजे एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में खाखर वाडा निवासी ललित पुत्र विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में स्वरूपगंज निवासी प्रवीण सिंह, राहुल सिंह और पेशुआ निवासी अशोक कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते…

Read More

पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान। कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली ब्लॉक पिंडवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार संस्थाप्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार कक्षा 9 में आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई हैं | अब 29 मार्च तक कार्यालय समय सांय 5 बजे तक प्रवेश पंजीयन फॉर्म जमा करवाये जा सकते हैं | वहीं कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा दिनांक 3 अप्रेल 2025 को स्थानीय विद्यालय में आयोजित होंगी |

Read More

सिरोही, राजस्थान। आईएफडब्ल्यूजे का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित ।विक्रमसिंह करनोत बने प्रदेश सचिव और जोधपुर संभाग के प्रभारी । सिरोही। इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट राजस्थान की सिरोही जिला ईकाई की और से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन शहर के पनिहारी गार्डन परिसर में आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्रसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेशराय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद्र अग्रवाल, एडिशनल एसपी प्रभु दयाल धानिया, एसीबी के एएसपी रामेश्वरलाल, डिप्टी मुकेश चौधरी, जिला परिषद सदस्य दलीपसिंह मांडानी और दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका पिंकी राजपुरोहित, संगठन के प्रदेश महासचिव…

Read More