माउंट आबू/ सिरोही , राजस्थान ।
*डॉ. अनुराग यादव ने केंद्रीय विद्यालय आबूपर्वत का किया निरीक्षण*
केंद्रीय विद्यालय जयपुर संभाग के उपायुक्त डॉ. अनुराग यादव ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबूपर्वत का गुरूवार को निरीक्षण किया। प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने गुलदस्ता देखकर एवं साफा पहनकर उपायुक्त का स्वागत किया। उपायुक्त ने स्कूल परिसर में पीएम श्री योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर अपने सुझाव दिए। उपायुक्त ने खेल मैदान, कक्षा कक्ष, कार्यालय, स्कूल के विभिन्न विभागों एवं प्रयोगशालाओं का निरिक्षण करते हुए आवश्यक सुझाव दिए | विद्यालय कर्मचारियों से पढ़ाई सम्बन्धी जानकारी ली साथ ही विद्यालय के विकास के लिए आगामी लक्ष्यों पर भी चर्चा की जिसमें आयुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हुए नए और व्यापक बदलाव को बेहतर तरीके से लागू किया जाये| उपायुक्त डॉक्टर यादव ने बताया कि पीएम श्री (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) योजना शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके द्वारा विद्यालयों में बाला फीचर और जादुई पिटारा, प्री-स्कूल शिक्षा में सहायता, बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, आउटडोर खेल सामग्री आदि जैसे सभी घटकों को शामिल करके और माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए फर्नीचर, पूरी तरह से सुसज्जित एकीकृत विज्ञान प्रयोगशाला/ भौतिकी प्रयोगशाला/रसायन विज्ञान प्रयोगशाला/जीवविज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षाएं, कंप्यूटर लैब /आईसीटी लैब, अटल टिंकरिंग लैब, कौशल प्रयोगशाला, स्कूल नवोन्मेष परिषद, अच्छी तरह से सुसज्जित खेल सुविधाओं के साथ खेल का मैदान उपलब्ध कराकर कार्यान्वित किया जा रहा है।
उपायुक्त ने प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ द्वारा पीएम श्री विद्यालय आबू पर्वत में किये जा रहे नवोन्मेषी कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षिका सोनाली राणा द्वारा विद्यालय में हो रही गतिविधियों को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन मानसी दत्ता ने किया।

