पिंडवाड़ा/सिरोही, राजस्थान।
पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न।
V24 न्यूज चैनल/ भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा ,
पिण्डवाड़ा 22 मार्च 2025,
स्थानीय अंबेडकर भवन में आज पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक विधानसभा प्रभारी भरत जी संराधना के मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष आनंद जी जोशी की अध्यक्षता में एवं का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अचल सिंह बलिया, विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी लीला राम गरासिया, पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया, पूर्वसचिव प्रदेश कांग्रेस निंबाराम गरासिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राकेश रावल, विधानसभा अध्यक्ष यूथ अशोक गरासिया जिला उपाध्यक्ष महेश दान चारण, के आतिथ्य मे आहूत की गईं. इस मौके पर विधानसभा प्रभारी,भरत सराधना ने बताया की आज बैठक मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद कर कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए बैठक आहूत की गईं है. जिसमे कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्देशित किया गया है की निष्क्रिय पदाधिकारी को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जायेगा. इसके लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की जरूरत है. तथा प्रतिमाह ब्लॉक एवं मंडल की बैठक आहूत करना अनिवार्य है इसके लिए जो भी आपकी मंडल कार्यकारणी बनी है उसे अपडेट कर ले और मंडल की बैठक मे सभी पदाधिकारियो की उपस्थिति अनिवार्य है. वही प्रत्येक बूथ पर कार्यकारिणी भी नए सिरे से अपडेट करने की आवश्यकता है.इस मौके पर जिलाध्यक्ष आंनद जी जोशी ने बताया हम सभी कांग्रेस के सिपाही है हमें पार्टी से जो भी जिम्मेदारी मिले हम उसे बड़ी ईमानदारी के साथ निभानी है हमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए हमें प्रत्येक बूथ पर कार्यकारणी बनानी है और पहले बनाई है उसे दुरस्त कर हमें उपलब्ध करवाए. इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अचलसिंह बालिया ने बताया की हमने ब्लॉक सहित, मंडल कार्यकारणी बना ली है, वही हमने प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है वही कार्यकरणी भी बना ली थी मगर उसमे से कई पदाधिकारी निष्क्रिय है उनको जिम्मेदारी से मुक्त कर नए लोगो को जिम्मेदारी प्रदान करने की जरूरत है वही हम लोगो को आजकल सोशल मीडिया का जमाना है हमें सोशल मीडिया के माध्यम से भी कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए जनकल्याणकारी फैसलों को आम जनता तक पहुंचाना होगा हमें भाजपा द्वारा भ्रमित करने वाली पोस्टों का जवाब देना पड़ेगा तब जाकर लोगों की समझ में आएगा की कौन सी पार्टी देश और राष्ट्रहित में कार्य करती है और कौन सी पार्टी से झूठा राष्ट्रवाद का नारा देकर और धर्म की आड़ में लोगों को भ्रमित करने का काम सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है उसका हमें करारा जवाब देने की आवश्यकता है इस मौके पर विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रधान लीलाराम गरासिया ने कहा कि हमें सभी को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए जो भी आवश्यक कदम हमें समय रहते उठाने की आवश्यकता है तथा हम एक दूसरे की टांग खिचाई से भी बचना है हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करें. वही इस मौके पर पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया, निंबाराम पूर्व सचिव पीसीसी, युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अशोक गरासिया जिला उपाध्यक्ष महेश दान चारण, सरपंच ललिताबेंन गरासिया ने अपने विचार व्यक्त कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में सभी को एकजुट होने का आह्वान किया. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अब्दुल खान झाडोली पिंडवाड़ा मंडल अध्यक्ष सुरेश रावल अजारी मंडल अध्यक्ष पुखराज रावल, नांदिया मंडल अध्यक्ष नारायण लाल चौधरी,नीतोड़ा मंडल अध्यक्ष मोटाराम मेघवाल ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर सक्रिय बनाने हेतु पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी जगदीश जी रायका, रामाराम चौधरी, प्रेमराम देवासी, राजुभाई रावल नितोडा, अनीता कुंवर चौहान, पिंकी बेन मेघवाल, बाबूलाल पुरोहित, परबतसिंह काबा, नरेश रावल, का इस मौके पऱ कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया,बैठक मे पूर्व पार्षद भैरारामजी मेघवाल,महेन्द्र पाल मारू,नरेंद्र सिंह जी डाबी, मोहनलाल जी वाल्मीकि, जैसा राम जी हीरागर प्रशांत डांगी, अमृत जी कलावत, मुकेश रावल कोदऱला, सिंगाराम गरासिया, लौटना प्रकाश वादी रमेश हीरागऱ तेलपुर, दिनेश मालवीय पिंडवाड़ा, दिलशेर खान, नगीन कुमार सोनी, केसा राम जी पटेल, रमेश जी पटेल, नारायण जी घांची, जाकिर खान,फारुख खान,संजय गर्ग,छगन टांक,धनाराम गरासिया,अजाराम गरासिया,वही बैठक मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों, युवक कांग्रेस के पदाधिकारियो व nsui के पदाधिकारियो एवं वरिष्ठ कांग्रेजनों, पूर्व पार्षदगणों ने भाग लिया।


