
भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित को दी बधाई
पिंडवाड़ा (सिरोही)/ राजस्थान ।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित को भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी में प्रदेश मंत्री मनोनित किए जाने पर सिरोही जिले में खुशी की लहर चल रही हैं यह पहला अवसर है जब सिरोही जिले के किसी कार्यकर्ता को प्रदेश कार्यकारणी में स्थान मिला है। पुरोहित को बधाई देने के लिए उनके निवास स्थान जीरावल में कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा हुआ है हर कोई इस मिलनसार व्यक्तित्व के कारण उनसे लगाव छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी है यही कारण है कि उनको बधाई देने का तांता लगा हुआ है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, पूर्व जिला मंत्री भुवनेश पुरोहित, पूर्व उपप्रधान विनोद दवे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा, वरिष्ठ नेता बाबूभाई पटेल, शैतानसिंह सोलंकी, गोरधन मोहरेशा, सवाराम कलबी, रतनलाल गरासिया, दिनेश माली सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
