
पिंडवाड़ा, राजस्थान ।
शनिवार बाल सभा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा में श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, भारजा में बाल सभा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा दी गई कार्यक्रम में भैया बहिनों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भाषण, गीत, और कविताएँ प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संस्कारों का विकास करना था। विद्या मंदिर के वरिष्ठ आचार्य राजेंद्र देवासी ने भैया बहिनों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के पालन का संदेश दिया।
बाल सभा के दौरान श्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत भी किया गया। पूरे विद्या मंदिर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य सांस्कृतिक प्रमुख पोपट रोहिन के मार्गदर्शन में हुआ और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। दीपक सुथार मुकेश रोहिन राहुल परिहार जोगाराम जोगसन बाबराराम देवासी उत्तम सिंह सुरेश देवासी भावना सेन संतोष सोनी पूजा राजपुरोहित इत्यादि उपस्थित रहे
