सिरोही, राजस्थान ।

पिण्डवाड़ा 16 अप्रेल, भारत विकास परिषद शाखा पिण्डवाड़ा द्वारा गर्मी से राहत प्रदान कराने हेतु ठंडी छाछ का वितरण किया गया।
परिषद के विजय प्रकाश गौतम ने बताया कि गर्मी का मौसम प्रारम्भ हो चुका है तथा दिन में लू लगने का खतरा बना रहता है ऐसे में गर्मी से कुछ हद तक राहत प्रदान करने व गर्मी से बचाव हेतु नियमित छाछ का उपयोग करने हेतु नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से परिषद द्वारा पिण्डवाड़ा सिविल न्यायालय के सामने ठंडी छाछ का वितरण किया गया । उनके अनुसार 15 अप्रैल को स्वर्गीय बसन्तीलाल गुप्ता की स्मृति में गुप्ता परिवार पिण्डवाड़ा के सौजन्य से 320 लीटर व 16 अप्रैल को उर्मिला गौड़ पत्नी स्वर्गीय मोहन सिंह गौड़ निवासी पाली के सौजन्य से 300 लीटर से अधिक अच्छे ब्राण्ड की ताजा मसाला छाछ को ठंडा कर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम जनता को वितरित किया गया जिससे लगभग 3500 नागरिक लाभान्वित हुए साथ ही गुप्ता परिवार की ओर से एक ट्रॉली हरा चारा भी गौमताओं को खिलाया गया । आम नागरिकों द्वारा परिषद के सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
कार्यक्रम में परिषद के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी, अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल, अश्विनी सिंह राठौड़, महेंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, जसवंत सिंह, भेरारम कुम्हार, नरेंद्र गुर्जर, धनपाल सोनी, पीराराम प्रजापत, मदन सिंह, भेराराम घांची, सुरेश कुमार, श्रवण रावल, मनोहरलाल दहिया, विक्रम सिंह परमार, अमित पुरोहित, कल्याणी सिंह, कुमकुम राठौड़, रमेश भाटिया व स्काउट के विद्यार्थियों ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।

Share.
Leave A Reply