
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
झाडोली गाँव में गो सम्मान आव्हान अभियान का लेकर उत्साह
झाडोली गाँव में गो सम्मान आव्हान अभियान का लेकर उत्साह
पिण्डवाडा निकटवर्त्ती झाडोली ग्राम में गो सम्मान आव्हान अभियान के तहत सिरोही जिला प्रचारक दलपतसिंह राठौड़ की उपस्थिति में नवीन तहसील दायित्व सौपें गये!
गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा व गोवंश हत्या पर पुर्ण प्रतिबंध हेतु आगामी 27 अप्रैल को उपखण्ड कार्यालय पर हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत ज्ञापन सौंपा जायेगा।
झाडोली ग्राम में हनुमान चौक सिवेरा सर्कल स्थित गाँव के गोभक्तों ने पत्रक व बैनर से विमोचन करके साधु संतों की उपस्थिति में शांति पुर्ण तरीके से अहिंसक, निजी व सरकारी सम्पति को बिना नुकसान पहुंचाए, अनुशासनात्मक पद्धति से नंदी बाबा व गाय को साथ लेकर भजन कीर्तन करते हुए विशाल संख्या में गोभक्तों द्वारा ज्ञापन तहसील स्तर पर प्रधानमंत्री के नाम पर प्रस्तुत किया जायेगा।
इस मौके पर रमेश सैनी,मुलशंकर पुरोहित, परबत सिंह, रामसिंह, जगतसिंह, श्रवण, राजुभाटी, हीराराम, भरतसेन, राजाराम मेघवाल,रमेश गर्ग, वीसाराम मेघवाल, हंसाराम,ताराराम मेघवाल, , त्रिकम देवासी,भैराराम वागरी,नरींगाराम देवासी
उत्तम सुथार, राजेन्द्र राठौड़, कैलाश टाक व सभी गोभक्त उपस्थित रहे।
