
सिरोही, राजस्थान ।
चौथमल सूर्याल रिपोर्टर
वराडा – बाल विवाह निषेध कार्यक्रम के तहत राउमावि वराडा में शपथ व रैली का आयोजन।
राजस्थान राज्य विधिक व प्राधिकरण जयपुर व शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश अनुसार आगामी अक्षय तृतीया व पीपल पूर्णिमा पर होने वाले बाल विवाह की रोकथाम व इसके दुष्परिणाम की जन जन में व्यापक जागरूकता हेतु वराडा सहित आसपास के राजकीय व निजी विद्यालयों में शपथ व रैली का आयोजन किया गया वराडा विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थना सभा स्थल पर पीईईओ भगवत सिंह देवड़ा के नेतृत्व में समस्त कार्मिकों व विद्यार्थियों ने शपथ ली कि बाल विवाह के खिलाफ हर सम्भव प्रयास करेंगे अपने परिवार,पडौस अथवा समुदाय में ऐसे कोई आयोजन होता है तो इसकी जानकारी समुचित स्तर पर करेंगे साथ बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण में अपना सहयोग देंगे इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि यह एक सामाजिक बुराई है जो अबोध बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर व्यापक असर डालता है इसके बाद गाँव के मुख्य मार्गो से एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया इस दौरान विद्यालय के पीईईओ भगवत सिंह देवड़ा सहित गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,नरेश कुमार,रमेश कुमार,उत्सव प्रभारी एलके घांची,जोगेंद्र कुमार,फिरदौस बेगम,महेन्द्र सिंह,उमेश कुमार,दीपक खत्री,भरत कुमार,मोनिका दवे, मनीषा देवड़ा उपस्थित रहे।

