
माउण्ट आबू / राजस्थान ।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू पर्वत द्वारा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान मन की बात संयोजक हीर सिंह जी भाटी एवं सह संयोजक मनोज जी बागरिया के नेतृत्व में आबू पर्वत के सभी 14 बूथों पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 127वां संस्करण सुना गया ।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो
मन की बात के इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि छठ महापर्व सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है प्रधानमंत्री ने चाय नही कॉफी पर चर्चा, जीएसटी बजत उत्सव, ऑपरेशन सिंदूर, झीलों को नया जीवन देने वाले इंजीनियर कपिल शर्मा के अभियान, मैन्ग्रोव के असर, एव वन्दे मातरम राष्ट्रगीत के विषयों पर चर्चा की साथ पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक रहे हैं। उनके विराट व्यक्तित्व में अनेक गुण एक साथ समाहित थे। मेरा आप सबसे आग्रह है, 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती पर देशभर में होने वाली Run For Unity में आप भी जरूर शामिल हों। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने दिवाली के बंपर सीजन होने के बाद भी
सफल कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी बूथ अध्यक्ष एवं नियुक्त प्रभारियों का हार्दिक आभार।

