पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान। इन दिनों अत्यधिक गर्मी का मौसम बना हुआ है तथा दिन में लू चलने की वजह से काफी लोग बीमार पड़ रहे हैं ऐसे में गर्मी से कुछ हद तक राहत प्रदान करने के साथ ही नागरिकों को गर्मी के मौसम में छाछ का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद शाखा पिंडवाड़ा द्वारा आज दिनांक 22 मई 2025 गुरूवार को स्वर्गीय बसन्ती लाल जी गुप्ता परिवार के सहयोग से छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद के सचिव विजय प्रकाश गौतम ने बताया कि पिण्डवाड़ा न्यायालय के सामने तहसील कार्यालय के पास…
Author: admin
माउंटआबू, सिरोही/राजस्थान। नारायण सिंह भाटी माउंट आबू कांग्रेस नगर मंडल के पुनः अध्यक्ष बने । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष आनंद जोशी ने नारायण सिंह भाटी को माउंट आबू नगर मंडल का पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया और जल्द ही नवीन कार्यकारणी बना कर घोषणा करने का निर्देश दियानारायण सिंह भाटी ने बताया की पार्टी के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने और समर्पण के कारण ही पुनः नगर मंडल अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया हैउन्होंने बताया की जो भरोसा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष ने मुझ पर जताया है मै उनकी उम्मीद पर पूरा उतरने…
पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान। भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाड़ा द्वारा आज जीवदया प्रकल्प के अन्तर्गत भीषण गर्मी से पक्षीयो को राहत प्रदान करने हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोदरला के विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में पक्षियों के दाना-पानी हेतु परिण्डे लगाए गए। विधालय मे कक्षा 12 के छात्र-छात्राओ हेतु आयोजित समाज सेवा शिविर मे उपस्थित सभी छात्र-छात्राओ को परिण्डे वितरित किये गए तथा सभी से इन परिण्डो को अपने धर के आसपास समुचित स्थान पर लगाने तथा नियमित रूप से इन मे दाना-पानी भरने का आग्रह किया गया। अब तक परिषद शाखा द्वारा लगभग 240 से अधिक परिण्डे लगाए…
परोपकार ही धर्म है – संयम लोढा। रावल ब्राहमण समाज का पंचम स्नेह मिलन व विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित । सिरोही, राजस्थान। परोपकार ही धर्म है। अनेक ग्रंथो का भी अवलोकन करेगे तो हम यही पाएंगे कि परोपकार ही धर्म है। रावल ब्राहमण समाज ने परोपकार की तरफ तेजी से अंगीकार किया है। आज गौ सेवा के हम जहां भी प्रकल्प देखते है रावल ब्राहमण समाज की बहुत महत्वपूर्ण व बहुत बढ चढकर भागीदारी है और यह सभी चीजे दान पर सहयोग पर निर्भर करती है। दान की हमारी बहुत गौरवशाली परंपरा है। सनातन धर्म के हम सभी मजबूत स्तम्भ…
आबूरोड /सिरोही राजस्थान। *काले गेहूं और काले चने कि खेती कर मुख्यमंत्री जी से सम्मानित किसान गेनाराम गरासिया ने फिर एक बार ज़िले में पहचान बना ली* *राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन बोर्ड नई दिल्ली के प्रायोजक में कृषि विज्ञान केंद्र बामनवाडा जालौर**प्रसार शिक्षा निदेशालय कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के अन्तर्गत**बामनवाडा जालौर में 3 मई 9 मई 2025 तक सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण दिया गया* जिसमें राजस्थान के जालौर, सिरोही, बाड़मेर, बांसवाड़ा, जयपुर,आदि जिलों से 15 काॅलेज छात्र एवं 10 किसान कुल 25 व्यक्तियों ने मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लिया और अंतिम दिन 20 अंकों का प्रशन उत्तर का टेस्ट हुआ जिसमें…
भारजा, सरूपगंज। सिरोही, राजस्थान। विद्या मंदिर की अनूठी पहल: आचार्य एवं छात्रों ने मिलकर लगाए परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। स्थानीय श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा के आचार्य और छात्रों ने आज एक सराहनीय पहल करते हुए विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए। ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही पक्षियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है, और इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिवार ने यह कदम उठाया है।आज सुबह विद्यालय के प्रांगण में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री…
झाड़ोली में सैन समाज का सामुहिक लग्न , सिरोही में मां महादेव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न । सिरोही, पिण्डवाडा तहसील के झाड़ोली गांव में सीवेरा रोड़ स्थित मैदान में मारु सैन समाज रोई भीतरोट परगना के बैनरतले मारु सैन समाज सेवा समिति के सौजन्य से परम पूज्य संत शिरोमणि श्री 1008 श्री लक्ष्मण गिरिजी कवराडा मठ एवं परम पूज्य श्री 1008 श्री रेवानाथ जी महाराज माकुण्डेश्वर धाम अजारी के उपस्थिति में मारु सैन समाज के 11 जोड़े युवक युवतियां अग्नि देवता की साक्षी में विद्वान पण्डितो के वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ परिणय सूत्र के बंधन में बंधे…
पिंडवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान। पिंडवाड़ा -सामूहिक विवाह की तैयारी जोरो पर अक्षय तृतीया पर 11 जोड़े का सामूहिक विवाह आयोजन । श्री सेन समाज सेवा समिति रोई भीतरोट परगना द्वारा आयोजित चतुर्थ सामूहिक विवाह झाड़ोली के खेल मैदान में आयोजन हो रहा है।श्री सेन समाज सेवा समिति रोई भीतरोट परगना समिति सदस्य व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार तैयारी को लेकर तैयारी में जुटे हुए है।मीडिया प्रभारी देवाराम सेन द्वारा सामाजिक उत्थान के लिए चतुर्थ सामूहिक विवाह आयोजन विवाह आयोजन में हो रहे फिजूल खर्च (जैसे डीजे ओढ़मनी कपड़ों का लेनदेन )को रोकने,दहेज प्रजा,बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर लगाम लगाने में…
माउंटआबू, सिरोही राजस्थान। सत्येंद्र अमृत रावल बने माउंट आबू के ब्रांड एंबेसेड़र व ब्रांड प्रमोटर। कल माननीय शिवपाल सिंह राजपुरोहित आयुक्त महोदय नगर पालिका,आबू पर्वत द्वारा घोषणा कर सत्येंद्र अमृत रावल को माउंट आबू ब्रांड एंबेसेडर व ब्रांड प्रमोटर नियुक्त किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अक्षय चौहान, देवीलाल बामणिया पूर्व पार्षद, यूथ कांग्रेस आबू पिंडवाड़ा विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन कुमार हीरागर, भारतीय जनता पार्टी नगर उपाध्यक्ष सलिल कालमा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अरविंद रावल, युवा मोर्चा नगर मंत्री कमलेश सोनी, कुलदीप परमार एवम् महिपाल सिंह मौजूद रहे।
सिरोही, राजस्थान। (चौथमल सूर्याल) ; वराडा – पदोन्नति पर कार्य ग्रहण करने पर किया अभिनन्दन।पीएमश्री राउमावि वीरवाड़ा से पदोन्नत होकर आये इतिहास विषय के प्राध्यापक नरेश कुमार आर्य के राउमावि वराडा में पदभार संभालने के अवसर पर संस्थाप्रधान व पीईईओ भँवरलाल पुरोहित व स्टाफ द्वारा अभिनन्दन किया गया विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि उक्त पद पिछले महीने मोहनलाल सुथार के उपप्राचार्य पद पर पदोन्नति होकर खाम्बल जाने की वजह से रिक्त हो गया था,शिक्षा विभाग द्वारा गत महीने द्वितीय श्रेणी से प्राध्यापक बने कार्मिको के लिये ऑनलाइन काउंसिलिंग हुई थी जिसमे आर्य को यह विद्यालय आवंटित…