सिरोही, राजस्थान।

सिरोही सदर थाना पुलिस ने कृष्णगंज में दिन के वक्त हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी करने वाली एक गैंग के चार आरोपियों को पकड़ लिया है।

सिरोही सदर थाना पुलिस ने कृष्णगंज में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात में शामिल एक चोरी की गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घनश्यामसिंह ने बताया कि 2 मई 2025 को कृष्णगंज क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने सिरोडी, कृष्णगंज, सिरोही और शिवगंज में भी ऐसी ही चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर जिलेभर में चोरी और नकबजनी के मामलों को सुलझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया और वृताधिकारी मुकेश चौधरी की निगरानी में थाना स्तर की टीम गठित की गई, जिसमें थानाधिकारी घनश्यामसिंह के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।

– गिरफ्तार आरोपी और उनकी पहचान

▪️राजु उर्फ वना पुत्र चंदूलाल जोगी, वीरवाडा निवासी

▪️विजय कुमार पुत्र तेजाराम जोगी, मांडवा निवासी

▪️भेराराम उर्फ भेरीया पुत्र रामाराम जोगी, नाणा (पाली) निवासी

▪️अजिया उर्फ अर्जुन पुत्र मोहनलाल पाउआ जोगी, मालगांव निवासी

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल श्यामा, कांस्टेबल सीताराम, डूंगरसिंह, लक्ष्मणसिंह, मूलाराम और इंदु की अहम भूमिका रही।

Share.
Leave A Reply