कोरोना काल में रोजगार के लिए गारंटी बनी नरेगा योजना : लोढ़ा प्रभारी मंत्री चौधरी एवं विधायक लोढ़ा ने शिवगंज में किया इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ । रिपोर्ट, शिवगंज(हरीश दवे) ; मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढा ने कहा कि कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में जब रोजगार उपलब्ध नहीं था, लोग बेरोजगार होकर पलायन को मजूबर हो गए थे। ऐसे समय में कांग्रेस शासन में प्रारंभ की गई नरेगा योजना लोगों के रोजगार के लिए गारंटी बनी। विधायक ने आज के दिन को ऐतिहासिक दिन बताया जब शहरी क्षेत्र में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी…
Author: admin
इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का हुआ शुभारम्भ । रिपोर्ट ,सिरोही (हरीश दवे) राज्य सरकार द्वारा मनरेगा की तर्ज पर इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजधानी में किया गया। जिसके अन्तर्गत जरूरत मन्द बेरोजगार परिवार को वर्ष में 100 दिन का गारंटीशुदा रोजगार प्रदान किया जायेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसे राजस्थान राज्य के 2.25 लाख श्रमिकों ने लाइव देखा। सिरोही जिला मुख्यालय पर इस योजना का उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौथरी ने किया। जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज. विधानसभा के उप मुख्य सचेतक…
आबूरोड /सिरोही , रिपोर्ट भूपेंद्र परमार । कार व ट्रक की टक्कर , हादसे में कुल 6 लोगों की हुई मौत, सभी मृतक पाली जिले बाली तहसील के हैं निवासी, पुलिस के सभी शवों को रखवाया आबूरोड अस्पताल की मोर्चरी में, मावल के पास हुआ हादसा ।
राष्ट्रपति प्रवास तैयारियों का जिला कलक्टर ने लिया जायजा, सिरोही/माउंट आबू ( रिपोर्ट किशन दहिया ) , पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में आगामी ११ सितम्बर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय प्रवास को लेकर बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने माउंट आबू पहुंचकर राष्ट्रपति की आवासीय व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं को चाकचौबंद बनाने में जुटे हुए हैं। तलहटी से माउंट आबू मुख्य सडक़ मार्ग सडक़ के किनारे…
देव झुलनी एकादशी पर निकाली भगवान की पालकी, पिण्डवाड़ा /सिरोही ; रिपोर्ट भूपेंद्र परमार, भगवान के जयकारे के साथ पिण्डवाड़ा नगर का माहौल हुआ भक्तिमय। -पिण्डवाड़ा देव झुलनी एकादशी पर नगर मे विभिन्न मन्दिरो से भगवान की पालकी निकाली गई ,कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में भी देव झूलनी एकादशी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। देव झुलनी एकादशी पर्व को लेकर शुभ मुहूर्त में मंदिरों पर ढोल धमाकों के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान भगवान के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। नगर वासियो ने मंदिरों में जाकर भगवान की पुजा अर्चना कर नगर के…
पिंडवाड़ा /भूपेंद्र परमार; कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान 3 दिन के दौरे पर आएंगे सिरोही । – बीसुका उपाध्यक्ष डाॅ चन्द्रभान7 सितंबर की शाम 7 बजे पहुंचेंगे सिरोही सर्किट हाउस मे ,8 सितंबर को सवेरे 10 बजे से 11 बजे तक सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाक़ात,सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक,शाम को आबू प्रस्थान करेंगे।
राज चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में शिक्षक दिवस पर हुए अनेक आयोजन। सिरोही/ रेवदर,। रिपोर्ट (हरीश दवे) ; करोटी मार्ग स्थित राज चिल्ड्रन एकेडमी सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर अपने विचार रखे । विद्यार्थियों द्वारा कविता, ड्रामा, गीत एवं भाषण के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया । प्रधानाचार्य अभिषेक बटेसर ने बताया कि जीवन के सबसे पहले गुरु हमारे माता-पिता होते हैं, भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिक्षक परंपरा चली आ रही है, लेकिन…
पिण्डवाड़ा के रावल गली मे चोरी का प्रयास करते हुए दिनदहाड़े लोगों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ा । पिण्डवाड़ा/ सिरोही , रिपोर्ट भूपेंद्र परमार। – पिण्डवाड़ा के रावल गली मे स्थित गणेश पंडाल से दान पेटी चुराकर हो रहा था फरार, लोगो को भनक लगने पर चोर को पिछे भागकर गोगाजी मंदिर के पास से पकडकर लाया, शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल को जानकारी मिलने पर रावल ने पुलिस को सुचित किया ., सुचना देने पर पुलिस पहुंची मोके पर चोर को लिया हिरासत में,.चोरी प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ले गए थाने, पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र का है…
माउंट आबू, / रिपोर्ट किशन दहिया। खुशी सेवार्थ ट्रस्ट गौशाला आबू पर्वत के तत्वावधान में श्री राजकिशोर जी शर्मा नगरपालिका नाकेदार एवं श्री सौरभ जी गंगड़िया, भाजपा पार्षद के सहयोग से आज आबू पर्वत में बेसहारा, बीमार एवं लमपी रोग से ग्रस्त गौ वंश के बचाव के लिए आयुर्वेदिक लड्डू बना कर खिलाए गए। जिसमे खुशी सेवार्थ ट्रस्ट के गौरव कौशिक एडवोकेट, विष्णुदत्त कौशिक पशु चिकित्सालय के डॉक्टर अमित जी चोधरी, भाग्य दत्त डोडियार एवं दशरथ लखरा का सहयोग रहा।
शांति की अनुभूति कराता है ओम शान्ति का मंत्र – स्वामी ज्ञानानंद महाराज । रिपोर्ट , किशन दहिया माउंट आबू / सिरोही , अखिल भारतीय गरीबदास साधु महापरिषद राष्ट्रीय महासचिव, हरिद्वार रामनिकेतन परमाध्यक्ष स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि ओम शांति के महामंत्र की गहराई में जाने से असीम शांति का अनुभव किया जा सकता है। इसके लिए स्वयं को आत्मा समझ परमात्मा से संबंध जोडकर अपने अंदर मौजूद अलौकिक शक्तियां जागृत होती हैं। जिससे संताप, क्रोध, अनावश्यक कामनाओं के साथ विभिन्न प्रकार की मानसिक व्याधियों की अग्नि से पीड़ाग्रस्त मानव समुदाय चित को शांत कर सकता है। साधक को…