लोगों की अहम जरूरतों में शामिल मोबाइल- शर्मा,
करोलबाग में टारगेट मोबाइल एसेसरीज आउटलेट का उद्घाटन ।
नई दिल्ली, V24 न्यूज नेटवर्क-
दिल्ली में टारगेट मोबाइल का आउटलेट का उद्घाटन क्रिकेटर इसांत शर्मा के हाथों किया है। ज्ञात हो कि आज के आधुनिक युग में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मोबाइल और उससे जुड़ी अन्य सामग्री आज के युग में लोगों की सबसे अहम जरूरतों में शामिल हैं। खास कर स्पोटर्स फील्ड में भी इन एसेसरीज का खूब इस्तेमाल क्रिकेटर भी कर रहे हैं। यह बात क्रिकेटर ईशांत शर्मा ने दिल्ली के करोलबाग में टारगेट मोबाइल एसेसरीज आउटलेट के उद्घाटन के दौरान कही।
उन्होंने कहा इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी की बदौलत आज सारी दुनिया एक मोबाइल के अंदर समा चुकी है। ऐसे में मोबाइल से जुड़े तमाम डिवाइस बाजार में आ गए हैं, जिनकी मदद से मोबाइल का इस्तेमाल बहुत से प्रोफेशनल कामकाज के लिए भी किया जा सकता है। इन्हीं जरूरतों को देखते हुए टारगेट ग्रुप ने आउटलेट खोला है। कंपनी के डायरेक्टर मगनलाल चौधरी ने बताया कि टारगेट का यह ब्रांड कई वर्षों से मोबाइल
एसेसरीज ब्रांड का नेतृत्व कर रहा है। यहां मोबाइल और स्पोट्र्स एसेसरीज की विशाल रेंज है,जिसमें वायरलेस एंड स्पोसर्टी एसेसरीज,वायर्ड ईयर फोन आदि एसेसरीज में शामिल हैं। पूरे भारत समेत अन्य देशों में काफी पसंद किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष भैराराम पुरोहित,आर.डी. फाउंडेशन के चेयरमैन चेतन राठौड़,प्रभात भाई, विशाल शुक्ला,अमित शर्मा,सुरेश राठौड़,नारायण राठौड़,राजा भाई,गंगासिंह काठाड़ी,लखमाराम चौधरी,मोहनलाल चौधरी,नागजीराम चौधरी, सावलाराम चौधरी,डूंगरसिंह बोरटा,राजभाई,कृष्णसिं संदीप भाई खुराना समेत दर्जनों व्यापारीगण मौजूद थे
