रिपोर्ट सुरेश पुरोहित,

गोयली में क्षेत्रपाल महाराज का वार्षिक मेला आयोजित।

सिरोही/निकट गोयली में शुक्रवार सुबह श्री क्षेत्रपाल महाराज के वार्षिकोत्सव मेला बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस वार्षिकोत्सव में जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित,विधायक संयम लोढ़ा ने भी शिरकत की।कार्यक्रम में दोनों अतिथियों का खेतलाजी ट्रस्ट व ग्रामीणों ने साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मेले को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने गोयली ग्रामपंचायत में जिला परिषद फंड से दस लाख रुपये सार्वजनिक कार्य हेतु देने कि घोषणा की। प्रमुख ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जिले में गौमाता में लम्पि स्किन डिजीज की बीमारी फैलने से कई गौवंशो की मृत्यु हो चुकी हैं और कोई लम्पि से ग्रसित हैं उनके इलाज के लिए सरकार प्रयासरत हैं लेकिन गौ माता के रक्षार्थ के लिए भामाशाओ को आगे आने के लिए अपील की। प्रमुख ने कहा कि गौमाता की रक्षा करने गाँव में प्रत्येक परिवार को एक गाय गोद लेनी चाहिए। उस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि मांगूसिंह बावली का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि निबाराम देवासी,पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मणसिंह,मगाराम लुहार,तेजसिंह, नरीगराम देवासी,पिराराम देवासी,कैलाश माली,हरजी भाई प्रजापत समेत सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply