वैश्विक शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी, पूर्व चीफ जस्टिस तथा मिनाक्षी लेखी करेंगी उद्घाटन ।

सिरोही/ राजस्थान ,

रिपोर्ट मगन प्रजापत, आबूरोड;

सिरोही जिले के आबूरोड़ स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन में वैश्विक शिखर सम्मेलन को लेकर डायमंड हॉल पूरी तरह से तैयार है… 10 से 14 सितम्बर तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उदघाटन सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश रंजन गोगोई, केन्द्रिय मंत्री मिनाक्षी लेखी, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश यादव, संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी समेत तमाम हस्तियां शामिल होगी… विश्व शांति का अग्रदूत भारत विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश की नामचीन हस्तियां शामिल हो रही है… इसे लेकर संस्था के विशाल डायमंड हाॅल को सजाया गया है… पूरे शान्तिवन में बैनर पोस्टर लगाये गये है… मेहमानों के अवगमन में कोई तकलीफ ना हो उसकी पूरी तैयारी की जा रही है… इस सम्मेलन की सफलता को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सफलता के लिए अग्रिम शुभकामना संदेश भेजे हैं… कुल मिलाकर बात की जाए तो विश्व शांति और भाईचारे के पैगाम के साथ काम करने वाली विश्व की सबसे बड़ी संस्थान जिसकी बागडोर हमेशा महिलाओं के साथ में रहती हैं, उस संस्थान के बैनर तले वैश्विक शिखर सम्मलेन का आयोजन सिरोही जिले में होना सिरोही जिलेवासियों के लिए भी शोभाग्य की बात हैं ।

Share.
Leave A Reply