Author: admin

रिपोर्ट, सिरोही / हरीश दवे विधायक संयम लोढा ने बावली चौराहे से महादेवजी मंदिर तक सडक निर्माण कराने की घोषणा की ।श्री वारेश्वरी माताजी वार्षिकोत्सव स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित । श्री वारेश्वरी माताजी वार्षिकोत्सव स्नेहमिलन कार्यक्रम बावली मे विधायक संयम लोढा ने भाग लेकर माताजी के दर्शन किये। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा से ग्रामीणों ने बावली चौराहे गुदरिया वाली पानी की टंकी से महादेवजी मंदिर तक 1 किमी सडक़ निर्माण कार्य करवाने का आग्रह किया। विधायक लोढा को ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त है, सडक निर्माण कार्य होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में अधिक सुविधा…

Read More

उदयपुर/सिरोही , रिपोर्ट (हरीश दवे) समाजसेवी प्रकाश प्रजापाति  “राजस्थान गौरव पुरस्कार”से सम्मानित । उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय  के स्वामी विवेकानंद सभागार हाल में ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गुरुवंदम कार्यक्रम में समाजसेवी कार्यो  हेतु सिरोही निवासी समाजसेवी प्रकाश प्रजापति को “ राजस्थान गौरव पुरूस्कार -2022” से सम्मानित किया गया |  समाजसेवी प्रजापाति को  समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. परीन सोमानी ,निदेशक –स्किल डेवलोपमेंट,लन्दन (यूके), विशिष्ठ अतिथि पूर्व गृह सचिव डॉ. डी.आर. जोधावत , जिला प्रमुख उदयपुर-ममता कुंवर  ,संस्था अध्यक्ष इंजी. राहुल कुमार की उपस्तिथि में  प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समानित किया।इससे पूर्व  प्रजापति समाजसेवी कार्यो हेतु ‘विजेता-चेंजमेकर ह्यूमैनिटी अवार्ड ,लायंस क्लब के प्रान्तीय अधिवेशन में बहुप्रन्तीय मानवीय सेवा रत्न , प्रान्तीय सेवा रत्न, सम्भागीय अधिवेशनों में सात  बार संभाग रत्न , सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष,  समेत इनके सेवा कार्यो हेतु जिला कलेक्टर सिरोही द्वारा 4 बार जिला स्तरीय स्वतंत्रता /गणतंत्र दिवस समारोह में एवं जयपुर में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  द्वारा सम्मानित एवं  कई बार अन्य पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।इसलिये मिला अवार्ड:पिछले 23 वर्षो से रक्तदान, देहदान, सहित पीडितार्थ समाजसेवा से जुड़े समाजसेवी  प्रकाश प्रजापाति ने सिरोही 24 घंटे में कभी भी दिन हो या रात आवश्यकता पड़ने पर जिला मुख्यालय सहित 35 से 40 किलोमीटर के दायरे में आपस पास के गांवों में अभी तक साढ़े  9 वर्षो में एक हजार से ज्यादा (कुल 1017) शवो को गंतव्य स्थान पर पहुचाया । वही पिछले गत  2 वर्ष  के कोरोना संक्रमण काल मे लोग जीवित इंसानो के पास भी एक दूसरे के पास जाने कतरा रहे वही समाजसेवी प्रकाश प्रजापति मुर्दा शवो को भी बेख़ौफ़ अपने जान की परवाह किये बगैर  सवा तीन सौ के करीब शवो को जिसमे कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव), कोरोना संदिग्ध, लावारिश लाशो का अंतिम संस्कार करने  सहित अन्य शवो को  गंतव्य स्थान पर पहुचाया। जिसमे कोरोना संक्रमण काल की भयानक दूसरी लहर के मध्य अप्रेल, मई के 32 दिनों में 94 कोरोना संक्रमित,लावारिश लाशो सहित अन्यो को शमशान घाट पहुचा कर अंतिम संस्कार करवाया। प्रजापाति  सेवा कार्य  हेतू पिछले दो दशक से पीडितार्थ  मानवीय सेवा  में 24 धंटे हमेशा स्वयं तन, मन धन से तत्पर रहते है,जो कार्य अभी तक कर रहे है। प्रजापाति ने मरणोपरांत देहदान संकल्प प्रक्रिया भी कर रखी है एवं अनेको लोगो का देहदान संकल्प का संकल्प प्रक्रिया करवा रहे है।

Read More

रिपोर्ट , सिरोही(हरीश दवे) डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में मिली कामयाबी, जिला अस्पताल को मिला लक्ष्य सर्टिफिकेट । भारत सरकार ने दिया जिला अस्पताल को लक्ष्य सर्टिफिकेट । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मेहनत लाई रंग – डॉ. राजेश कुमार जिला चिकित्सालय हुआ लक्ष्य प्रमाणित भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संचालित लक्ष्य कार्यक्रम के अंर्तगत सिरोही जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज, सिरोही से संलग्न जिला चिकित्सालय के प्रसव कक्ष को गुणवत्ता के क्षेत्र में 93 प्रतिशत एवं मेटरनिटी ओटी 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर लक्ष्य प्रमाणित घोषित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…

Read More

कोरोना काल में रोजगार के लिए गारंटी बनी नरेगा योजना : लोढ़ा प्रभारी मंत्री चौधरी एवं विधायक लोढ़ा ने शिवगंज में किया इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ । रिपोर्ट, शिवगंज(हरीश दवे) ; मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढा ने कहा कि कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में जब रोजगार उपलब्ध नहीं था, लोग बेरोजगार होकर पलायन को मजूबर हो गए थे। ऐसे समय में कांग्रेस शासन में प्रारंभ की गई नरेगा योजना लोगों के रोजगार के लिए गारंटी बनी। विधायक ने आज के दिन को ऐतिहासिक दिन बताया जब शहरी क्षेत्र में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी…

Read More

इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का हुआ शुभारम्भ । रिपोर्ट ,सिरोही (हरीश दवे) राज्य सरकार द्वारा मनरेगा की तर्ज पर इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजधानी में किया गया। जिसके अन्तर्गत जरूरत मन्द बेरोजगार परिवार को वर्ष में 100 दिन का गारंटीशुदा रोजगार प्रदान किया जायेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसे राजस्थान राज्य के 2.25 लाख श्रमिकों ने लाइव देखा। सिरोही जिला मुख्यालय पर इस योजना का उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौथरी ने किया।       जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज. विधानसभा के उप मुख्य सचेतक…

Read More

आबूरोड /सिरोही , रिपोर्ट भूपेंद्र परमार । कार व ट्रक की टक्कर , हादसे में कुल 6 लोगों की हुई मौत, सभी मृतक पाली जिले बाली तहसील के हैं निवासी, पुलिस के सभी शवों को रखवाया आबूरोड अस्पताल की मोर्चरी में, मावल के पास हुआ हादसा ।

Read More

राष्ट्रपति प्रवास तैयारियों का जिला कलक्टर ने लिया जायजा, सिरोही/माउंट आबू ( रिपोर्ट किशन दहिया ) , पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में आगामी ११ सितम्बर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय प्रवास को लेकर बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने माउंट आबू पहुंचकर राष्ट्रपति की आवासीय व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं को चाकचौबंद बनाने में जुटे हुए हैं। तलहटी से माउंट आबू मुख्य सडक़ मार्ग सडक़ के किनारे…

Read More

देव झुलनी एकादशी पर निकाली भगवान की पालकी, पिण्डवाड़ा /सिरोही ; रिपोर्ट भूपेंद्र परमार, भगवान के जयकारे के साथ पिण्डवाड़ा नगर का माहौल हुआ भक्तिमय। -पिण्डवाड़ा देव झुलनी एकादशी पर नगर मे विभिन्न मन्दिरो से भगवान की पालकी निकाली गई ,कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में भी देव झूलनी एकादशी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। देव झुलनी एकादशी पर्व को लेकर शुभ मुहूर्त में मंदिरों पर ढोल धमाकों के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान भगवान के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। नगर वासियो ने मंदिरों में जाकर भगवान की पुजा अर्चना कर नगर के…

Read More

पिंडवाड़ा /भूपेंद्र परमार; कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान 3 दिन के दौरे पर आएंगे सिरोही । – बीसुका उपाध्यक्ष डाॅ चन्द्रभान7 सितंबर की शाम 7 बजे पहुंचेंगे सिरोही सर्किट हाउस मे ,8 सितंबर को सवेरे 10 बजे से 11 बजे तक सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाक़ात,सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक,शाम को आबू प्रस्थान करेंगे।

Read More

राज चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में शिक्षक दिवस पर हुए अनेक आयोजन। सिरोही/ रेवदर,। रिपोर्ट (हरीश दवे) ; करोटी मार्ग स्थित राज चिल्ड्रन एकेडमी सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर अपने विचार रखे । विद्यार्थियों द्वारा कविता, ड्रामा, गीत एवं भाषण के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया । प्रधानाचार्य अभिषेक बटेसर ने बताया कि जीवन के सबसे पहले गुरु हमारे माता-पिता होते हैं, भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिक्षक परंपरा चली आ रही है, लेकिन…

Read More