भाजपा मंडल की संगोष्ठी का हुआ आयोजन । माउंट आबू /राजस्थान भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू पर्वत की कार्यकर्ता संगोष्ठी एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्नेह मिलन के साथ पार्टी को ओर मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों की कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता हेतु 3 सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम सत्र मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह परमार, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष…
Author: admin
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद देवजी एम पटेल ने की जनसुनवाई । सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) जालोर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने गुरुवार को सर्किट हाऊस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसुनवाई कर आमजन की समस्या सुनी।इस दौरान सांसद ने जनता की समस्याओं को सुनने के बाद त्वरित निस्तारण को लेकर संबंधित अफसरों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।सांसद देवजी एम पटेल का सर्किट हाउस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।जनसुनवाई के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद पटेल को बताया कि उथमन टॉलटेक्स पर पहले लोकल गाड़ियों में तीन महीने का 50रुपए का रिचार्ज जो ऑनलाइन होता था वो…
राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का न्यायाधीश ने किया निरीक्षण । सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार रामदेव सांदू सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही द्वारा आज को जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया गया। राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में रसोई, कपडे़, बिस्तर, भोजन और आहार, मनोरंजन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की देखभाल आदि की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच करते हुए गृहों में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया। सचिव महोदय ने वर्तमान में वापस बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को दृष्टिगत रखते हुए कर्मचारियों को कोविड-19…
जिला प्रशासन एवं सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के मध्य एमओयू पर किए हस्ताक्षर । सिरोही, राजस्थान / (हरीश दवे) , जिले के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखते हुए गुरुवार को जिला प्रशासन एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस संस्था (सीएमएफ) के मध्य साझा सहमती पत्र (एमओयू.) पर हस्ताक्षर किए गए। टाटा ट्रस्ट्स की सहयोगी संस्था सीएमएफ विगत 5 वर्षों से सिरोही जिले के आबूरोड़ एवं पिंडवाड़ा ब्लॉक में “ट्रांसफॉर्मेशन इनिशिएटिव” परियोजना के तहत विभिन्न आयामों पर कार्य करती आई है। इसी कार्य को आगे जारी रखने हेतु एवं जिले के अन्य ब्लॉक में विकास संबंधी कार्यों को बढ़ावा देने हेतु एमओयू…
जालौर सिरोही सांसद देवजी पटेल को सिरोही जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित, व ,पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अवगत करवाई समस्या । पिंण्डवाड़ा/अजारी , रिपोर्ट राकेश रावल । सिरोही से रोहिडा काशी विश्वनाथ गौशाला जाते समय अजारी फाटक पर एक निजी होटल पर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जालौर सिरोही सांसद देवजी पटेल का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया इस दौरान जिला परिषद सदस्य ने नेशनल हाईवे 14/76 के पिंण्डवाड़ा समीपवर्ती अजारी फाटक पर गलत डायवॅजन को लेकर अजारी फाटक पर अंण्डर ब्रिज बनाने को लेकर मांग की आए दिन हादसे हो रहे हैं । 5 पंचायतों के लोगों को…
सिरोही , राजस्थान । रिपोर्ट सुरेश पुरोहित , सिरोही सर्किट हाउस में जालोर सिरोही लोकसभा सांसद देवजी एम पटेल ने पार्टी के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । श्री जगदम्बे नवयुवक मण्डल रामझरोखा मैदान सिरोही में आयोजित होने वाले श्री नवकुंडी शतचंडी महायज्ञ की यज्ञ शाला का अवलोकन किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, हेमलता पुरोहित,गणपतसिंह, नारायण देवासी,चिराग खत्री,गोपाल माली समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल में वेद प्रचार माला पर व्याख्यान । पिंडवाड़ा, सिरोही / राजस्थान , रिपोर्ट भूपेंद्र परमार । ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल झाड़ोली में वेद प्रचार यात्रा आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान किशन लाल गहलोत एवं मंत्री जीव वर्धन शास्त्री के निर्देशन पर महर्षि दयानंद स्मृति भवन जोधपुर से स्वामी चेतनानन्द सरस्वती के नेतृत्व में वेदों की ओर लौटो पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। स्वामी चेतनानन्द जी ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्त बन कर देश मे व्याप्त अंधविश्वास ओर कुरीतियो को दूर करने की ओर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल के संरक्षण एवं…
सिरोही, राजस्थान / (हरीश दवे) , मोटर साईकिल चोर गिरोह को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटर साईकिलों को किया बरामद । छह मोटर साईकिल चोरी करने की वारदातों का खुलासा जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ममता गुप्ता द्वारा वाहन चोरी के मामलों में मुल्जिम गिरफ्तारी के तहत अधिकाधिक कार्यवाही के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी देवाराम चौधरी सिरोही के निर्देशन व पारस चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही तथा राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सिरोही के सुपरविजन में थाना स्तर पर जीवराज कानि . 838 व दिनेश कुमार कानि . 43 की एक टीम सिरोही शहर…
हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह देवली के 104 वे बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज ने विशाल वाहन रैली का आगाज किया । आहोर ,जालोर /राजस्थान। रिपोर्ट प्रवीण कुमावत, रैली रावणा राजपूत सभाभवन अनोप चोक से रवाना होकर आठ निबड़ी गली होते हुए , चामुंडा माता मंदिर प्रांगण से मैने बाजार होते हुए उपखंड कार्यालय मेजर दलपतसिंह देवली सर्कल आहोर में स्थायीकरण करने , सरकारी रेकड में एक नाम रावणा राजपूत करने एवं ओबीसी कोटे में अलग से आरक्षण की मांग के साथ मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया व खालसा बस स्टैंड स्थित मेजर दलपतसिंह देवली सर्कल पर…
गुजरात के पूर्व गृहमन्त्री के समर्थन में,चौधरी समाज मैदान में। गुजरात/V24 NEWS, रिपोर्ट सुरेश पुरोहित, भरूच में अर्बुदा सेना एवं आंजणा कलबी चौधरी समाज ने अंकलेश्वर में पूर्व गृहमंत्री विपुलभाई चौधरी गुजरात को गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर उनके समर्थन में भरूच उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए विपुलभाई को तुरंत प्रभाव से रिहा करने मांग की हैं। इस दौरान ईश्वर भाई चौधरी,लीलाराम चौधरी (कोडका),धनराज जे.चौधरी,नगजी पटेल, एवं अर्बुदा सेना व आंजणा कलबी चौधरी समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।